9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Action: ड्रग्स रैकेट पर टिकी नजरें, एक्शन में अजमेर पुलिस

गोवलिया और सराधना में अफीम-डोडा चूरी की खेप पकड़ी थी। पुष्कर में कैटामाइन इंजेक्शन पकड़ा गया था।

Google source verification

अजमेर.

शहर में मादक पदार्थों (drug mafia) की खरीद-फरोख्त (sale-purcahse) पर पुलिस की कड़ी नजर है। जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने एसओजी-एटीएस और थानों के समन्वयन में कामकाज शुरू कर दिया है।

Read More:लॉ कॉलेज में 15 साल बाद बनेगा ये शानदार संयोग

एटीएस जयपुर की टीम ने बीते साल 20 दिसंबर को लोहाखान इलाके में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। टीम ने छापा मारकर चार किलो एमडी ड्रग (MD drug) का जखीरा पकड़ा था। अजमेर में मादक पदार्थों की खेप पहुंचने की सूचना लगातार एटीएस (ATS) के पास पहुंच रही थी। यहां गोरू खान के ठिकानों पर छानबीन की। इस दौरान 4 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग बरामद हुई थी। इसके अलावा बांदनवाड़ा के निकट गोवलिया और सराधना में अफीम-डोडा चूरी की खेप पकड़ी थी। पुष्कर में कैटामाइन (catemine) इंजेक्शन पकड़ा गया था।

Read More:Weather: अजमेर में मंडराए बादल, सर्द हवा से ठिठुरन

मादक पदार्थ रोकथाम पर नजर..
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप (kunwar rashtradeep) ने बताया कि मादक पदार्थ रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता है। जिले में पुष्कर, सराधना, गोवलिया में मादक पदार्थों की खेप पकड़ी गई है। जिले की स्पेशल टीम एसओजी-एटीएस और थानों के समन्वयन (coordination) में कामकाज कर रही है। संगठित अपराध और माफियाओं की नकेल कसने के अलावा जेल से नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।

Read More:Dargah Committee: बनाने हैं मॉडर्न टॉयलेट, प्लीज कीजिए हमारी मदद

करें 29 जनवरी तक फार्म में संशोधन

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2018 में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फार्म में संशोधन की सुविधा दी है।
सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि आयोग ने 3 से 13 जनवरी तक संभागीय मुख्यालयों पर प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन किया था। अभ्यर्थियों को फार्म में ऑनलाइन संशोधन की सुविधा दी गई है। अभ्यर्थी 29 जनवरी तक नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग से 300 रुपए शुल्क जमा करा होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्ट अथवा एसएसओ पोर्टल से लॉगिन कर संशोधन किया जा सकेगा।