
अजमेर.
बर्थडे पार्टी में हवाई फायर (air fire) करने और फेसबुक पर फोटो-वीडियो अपलोड करने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े गए। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Read More: Crime : अब रेलवे स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से भी हो गया डीजल चोरी
सिविल लाइंस इलाके में 6 दिसंबर को बर्थडे पार्टी के दौरान हाथों में हथियार लहराते हुए कुछ युवकों ने हवाई फायर किए थे। युवकों ने इसकी वीडियो (vedio) और फोटो (photo) सोशल मीडिया पर पोस्ट की। बाद में डिलीट भी कर दीं। इस दौरान एसपी कुंवर राष्ट्रदीप को फायरिंग (firing) के फोटो मिले। उन्होंने अलवर गेट थाना से जानकारी मांगी तो इस इलाके में फायर की घटना (incident) नहीं होना सामने आया। एसपी के निर्देश पर छानबीन हुई तो घटना सिविल लाइंस इलाके में होने की पुष्टि हो गई।
Read More: पति का इलाज करवाने ठहरी तो बदले में अस्पताल ने ही दी बीमारी
यूं चढ़े पुलिस के हत्थे
सीओ नॉर्थ डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइंस थानाधिकारी डॉ. रविश सामरिया और टीम ने मामले की गहन पड़ताल की। इसमें फायर करने वाले युवकों की पहचान हो गई। सीसीटीवी (cctv) फुटेज और समारोह को लेकर लोगों से पूछताछ की गई। पुख्ता सूचना और सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी संजय सिंह, कश्मीर सिंह और पवन कुमार शर्मा को गिरफ्तार (arrest) कर लिया। चौथा आरोपी मनोज यादव फिलहाल पकड़ में नहीं आया है। उसकी तलाश जारी है।
Read More: कांग्रेसराज राज के एक साल को बताया निराशाजनक
पुलिस ने बरामद किए हथियार
पुलिस ने आरोपियों को पुष्कर-जनाना रोड स्थित फार्म हाउस (farm house) से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पम्प एक्शन गन, 12 बोर की गन (gun) और 2 रिवॉल्वर (revolver) भी बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों की हथियार (weapons) और कारतूस की खरीद-फरोख्त और अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। इस मामले को अवैध हथियारों की सप्लाई के एंगल से भी जोडकऱ देखा जा रहा है।
Read More: Traffic Divert : पुलिस ने हटाया बाजार में सामान, व्यापारियों को दी हिदायत
फायरिंग और उसके फोटो-वीडियो डालना अपराध
सीओ नॉर्थ डॉ. प्रियंका ने बताया कि किसी समारोह अथवा सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग (firing)करना और उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर डालना अपराध है। पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर राज्यभर में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Read More: 10th की परीक्षा से पहले अचानक एक पेपर निरस्त होने से students हैरान….
केवल शांति भंग में किया था पाबंद
पुलिस ने फोटो के आधार पर एक युवक को बुलाकर पूछताछ की थी। लेकिन उसे महज शांति भंग में पाबंद कर छोड़ दिया था। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (kunwar rashtradeep) के निर्देश के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की तह में गई। उसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है।