17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Cold Weather: बर्फीली हवा और ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

गलन ने जमकर परेशान किया हुआ है। पिछले एक सप्ताह से सर्दी के तेवर फिर तीखे हो गए है।

Google source verification

अजमेर .

पौष में कड़ाके की ठंड (cold) का कंपकंपी छुड़ाना जारी है। मंगलवार को भी शीतलहर (breeze) ने सिहराए रखा। खुलकर धूप निकलने के बाद भी गलन से पिंड नहीं छूटा। न्यूतनम तापमान लुढकऱ 7 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले पांच दिन में पारे में 7 डिग्री की गिरावट आ चुकी है।

Read More: WEATHER: जमीन पर ओस और आसमान में कोहरा

पहाड़ी इलाकों में हिमपात और चक्रवाती परिसंचार का असर राजस्थान (rajasthan) के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ अजमेर (ajmer city) पर भी दिखा है। बर्फीली हवाओं ने मंगलवार सुबह धुजाए रखा। नलों का पानी बर्फ सा महसूस हुआ। सूरज (sun shine) निकलने तक कंपकंपाहट बनी रही। धूप निकलने के बाद भी लोगों को खास राहत नहीं मिली है।

Read More: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को एक साल में ही हुआ 165 करोड़ का घाटा

लोगों का वक्त धूप में ही बीत रहा है। गलन ने जमकर परेशान किया हुआ है। पिछले एक सप्ताह से सर्दी (coldness) के तेवर फिर तीखे हो गए है। हवा में ठंडक होने से लोग देर शाम घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। फिलहाल अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री के आसपास कायम है।

Read More: Crow Death: वन विभाग को मिला आनासागर बारादरी पर मृत कौआ

दिसंबर का ठंडा दिन

पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 7.4 डिग्री के साथ 16 दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहा था। इससे पहले 15 दिसंबर को न्यूनतम पारा 8.1 डिग्री रहा था। जबकि 17 दिसंबर को पारा बढकऱ 9.4 डिग्री पर पहुंचा था।

Read More: आनासागर झील को निगलने को तैयार जलकुंभी

पिछले दिनों में पारा
14 दिसंबर-8.5

15 दिसंबर-8.1
16 दिसम्बर-7.4

Read More: हिट एंड रन, नशे में एक के बाद एक ठोकता चला गया गाडिय़ां

अजमेर में टला हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी ट्रॉली

तारागढ़ रोड पर मंगलवार सुबह चारे से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली (tractor trolly) पलट गई। ट्रॉली का टायर डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रॉली पलटने से रोड पर काफी देर यातातात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन मंगवाकर ट्रॉली को हटाया गया।
तारागढ़ रोड पर सुबह चारे से भरा ट्रेक्टर जा रहा था। अचानक ट्रॉली का टायर डिवाइर से टकरा गया। इससे ट्रॉली दुकानों के सामने पलट गई। सुबह का वक्त होने और रोड पर ज्यादा चहल-पहल नहीं होने बड़ा हादसा टल गया। ट्रॉली पलटने से रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। बाद में क्रेन मंगवाकर ट्रॉली को हटाया गया।