30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Cycle distribution : लाडो की राह हुई आसान , साइकिल से जाएंगी स्कूल…..
Play video

Cycle distribution : लाडो की राह हुई आसान , साइकिल से जाएंगी स्कूल…..

छात्राओं को बांटी साइकिल छात्राओं को साईकिल मिलने से समय पर स्कूल आ सकेगी और समय पर घर पहुंच सकेगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 4 Dec 2019, 5:17 PM IST

अजमेर/भिनाय. निकटवर्ती ग्राम खेड़ी में बालिकाओं को नि:शुल्क साईकिलों का वितरण किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी के महेन्द्र कुमार जोशी ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 9 की नियमित 23 छात्राओं को स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार मीणा, करांटी सरपंच दयाल बैरवा, विधायक प्रतिनिधी नाथू रावत, लाजपत राय रेगर, महावीर रावत ने साइकिल बांटी। कार्यक्रम में संदीप बागरानी, प्रमोद सिंह, करूणा व्यास, सुशीला चौधरी, सोनाक्षी सिंह, सुरेशचन्द, सहजाद अहमद, मंगलचन्द, शिवराज, रमेशी बाई, पुखराज हिण्डोनिया आदि मौजूद रहे।

Read More: सूर्य के अन्दर होने वाली गतिविधियों का पता लगाएगा भारत का आदित्य-1

छात्राओं को बांटी साइकिल

सांपला. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय सांपला में साइकिल वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकरी अंजना शुभभ थी। कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति भगवान दिवाकर थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रेमप्रकाश मीणा ने की। पीईओ ब्रजराज शर्मा, सांपला सरपंच गोपाल चौधरी, वार्डपचं कानाराम माली, उपसरपंच अर्जुन सिंह, कन्हैयालाल साहु, सत्यनारायण सोनी आदि मौजूद रहे।

Read More: सिर पर चरी में जल रही थी अग्नि और नृत्य कर रही थी बाला, देखने वालों की थम गईं

साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

श्रीनगर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय साईकिल वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर ने कहा कि कोई भी बच्ची शिक्षा से वंचित नहीं रहे। प्रत्येक छात्रा उच्च अध्ययन कर अपने गांव व विद्यालय का नाम रोशन करें। छात्राओं को साईकिल मिलने से समय पर स्कूल आ सकेगी और समय पर घर पहुंच सकेगी। गुर्जर ने प्रधानाचार्या की मांग पर विद्यालय में शौचालय निर्माण कराने व प्रार्थना स्थल में टीन शेड लगाने का आश्वासन दिया।

Read More: लोकसभा में सांसद भागीरथ ने किशनगढ़ के लिए ऐसी क्या कर दी डिमांड, देखें खबर…..

श्रीनगर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत देतवाल ने कहा कि ब्लॉक के 67 सरकारी विद्यालय की कक्षा 9 में अध्ययनरत 1814 छात्राओं को साईकिल वितरित की जा रही है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद की छात्रा वैशाली गुर्जर पुत्री संजीव गुर्जर के सीनीयर बोर्ड में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड के रूप में एक लाख की राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टीकमचंद मीणा ने बताया कि श्रीनगर बालिका विद्यालय में कक्षा 9 में अध्ययनरत 112 छात्राओं को साईकिल वितरित की जा रही है।

Read More: दीक्षांत समारोह में बोले इसरो अध्यक्ष सिवान- कुछ नया करें, कुछ नया सीखे…..देखें वीडियो