30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
नवरात्रा स्थापना पर अंबे माता मंदिर में आरती मैं उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: देखिए वीडियो
Play video

नवरात्रा स्थापना पर अंबे माता मंदिर में आरती मैं उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: देखिए वीडियो

(ajmer)शारदीय नवरात्र पर रविवार (sunday)को शहर अम्बे मैया के जयकारों से गूंज उठा। घरों-मंदिरों में शुभ मुर्हूत में घट स्थापना की गई। लोगों ने विधि-विधान से मां शैलपुत्री का पूजन किया। मंदिरों(mandir)में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने माता के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। इसके साथ ही नौ दिन तक व्रत-उपवास का सिलसिला भी शुरू हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 29 Sep 2019, 11:36 AM IST

घरों-मंदिरों में गूंजे अम्बे मैया के जयकारे

शारदीय नवरात्र की शुरुआत
-शुभ मुर्हूत में हुई घट स्थापना, मंदिरों में उमड़ी भीड

अजमेर. (ajmer)शारदीय नवरात्र पर रविवार को शहर अम्बे मैया के जयकारों से गूंज उठा। घरों-मंदिरों में शुभ मुर्हूत में घट स्थापना की गई। लोगों ने विधि-विधान से मां शैलपुत्री का पूजन किया। मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने माता के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। इसके साथ ही नौ दिन तक व्रत-उपवास का सिलसिला भी शुरू हो गया।
नवरात्र पर सुबह घरों और मंदिरों में शुभ मुर्हूत में घट स्थापना की गई। प्राचीन चामुंडा मंदिर, मेहन्दीपुर बालाजी, मेहन्दी खोला माता मंदिर, बजरंगढ़ स्थित अम्बे माता मंदिर, नौसर घाटी स्थित नौसर माता मंदिर, दुर्गा मंदिर और काली मंदिर रामगंज, लोहाखान स्थित वैष्णोदेवी मंदिर, जतोई दरबार नगीना बाग और अन्य मंदिरों में अम्बे मैया का पूजन किया। लोगों ने हनुमान चालीसा, दुर्गासप्तशती, रामचरितमानस का पाठ किया। कचहरी रोड स्थित बंगाली धर्मशाला में भी बंगाली पारम्परिक रूप से दुर्गा-काली मैया की मर्ति बनाई।

बजरंगढ़ स्थित अंबे माता मंदिर (ambe mata mandir)से शोभायात्रा 3 अक्टूबर को
बजरंगढ़ स्थित अंबे माता मंदिर के स्थापना दिवस पर 3 अक्टूबर को मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचेगी

व्रत-उपवास-पूजन

नवरात्र में व्रत-उपवास भी प्रारंभ हो गए। कई लोग निराहार रहकर उपवास रखेंगे। अष्टमी और नवमी को कन्याओं का पूजन होगा। घरों-मंदिरों में कन्याओं को वस्त्र, उपहार और अन्य सामग्री भेंट की जाएगी।

मंदिरों में उमड़े लोग
प्राचीन चामुंडा मंदिर,(chamunda mandir) मेहन्दीपुर बालाजी, मेहन्दी खोला माता मंदिर, बजरंगढ़ स्थित अम्बे माता मंदिर, नौसर घाटी स्थित नौसर माता और अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर शंख और घडिय़ाल से गूंज उठे। लोगों ने मां जगदम्बे की मूर्ति और ज्योत के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की।

शहर में माता की मूर्तियां स्थापित

शहर में कई जगह पूजा-अर्चना के बाद अम्बे मैया की प्रतिमाएं स्थापित की। पटेल मैदान में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत और पार्षदों ने विधि-विधान से पूजन कर मूर्ति स्थापित की। शहर में नौ दिन तक अम्बे मैया की भक्ति, भजन, दुर्गासप्तशती पाठ और अन्य कार्यक्रम चलेंगे। आनासागर लिंक रोड, मार्टिंडल ब्रिज, स्टेशन रोड और अन्य स्थानों पर मूर्तियों की खरीददारी हुई।

बाजारों में दिखी रौनक
प्रथम नवरात्र के साथ त्यौंहारी सीजन शुरू हो गया। यह सिलसिला दिवाली तक चलेगा। बाजारों में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडिमेट गार्मेन्ट, मोबाइल, सोनी-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन, कार-स्कूटी, बाइक और अन्य स्टॉक मंगवाया गया है। लोगों ने कई सामान की अग्रिम बुकिंग भी कराई है। सीजन शुरू होने से कारोबारियों में उत्साह दिखाई दिया।

READ MORE ;यात्रीगण कृपया ध्यान दें- दीपावली पर कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

READ MORE :अमावस्या पर श्राद्ध और पितृ तर्पण करने वालों का लगा रहा तांता

READ MORE:नगर कीर्तन यात्रा में सजे पंज प्यारे