6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Dussehra 2019: यहां मेघनाद व कुम्भकर्ण से पहले इसलिए जल उठा रावण का पुतला -देंखे  वीडियो
Play video

Dussehra 2019: यहां मेघनाद व कुम्भकर्ण से पहले इसलिए जल उठा रावण का पुतला -देंखे वीडियो

Dussehra Festival : आतिशबाजी से उठी चिंगारी के कारण पुतले ने पकड़ी आग
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Oct 09, 2019

केकड़ी. केकड़ी में मंगलवार को दशहरे (Dussehra 2019) के अवसर पर पटेल मैदान में रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतलों ( mannequin)का दहन किया गया। नगर पालिका मण्डल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बूंदी के खलील शोरगर एवं उनकी टीम ने भव्य आतिशबाजी (fire works)कर समां बांध दिया। रावण दहन (ravan dahan)से पहले भगवान राम(lord ram) की भव्य शोभायात्रा (Grand procession)निकाली गई। जो पुरानी केकड़ी स्थित कुंज मंदिर (kunj tample) से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पटेल मैदान पहुंची। जहां स्थानीय कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों मारिची वध, सीता हरण, जटायु वध, लंका दहन, लक्ष्मण मुच्र्छा व राम रावण युद्ध (Ram ravan war) का जीवन्त मंचन किया।

Read More: Dussehra 2019: कह रहा दशानन : मुझे ही जलाते रहोगे, अपने अंदर का रावण कब मारोगे

कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन होता इससे पहले ही आतिशबाजी से उठी चिंगारी के कारण रावण के पुतले ने आग पकड़ ली। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही रावण (ravan)का पुतला धूं-धूं कर जल उठा। इसके बाद रामचरित मानस (Ramcharit Manas) के प्रसंगों की विवेचना कर रहे विजयवर्गीय समाज के लोगों ने कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतलों पर भी अग्निबाण चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद तीनों पुतले धूं-धूं कर जल उठे।

Read More: Rawan Dahan: बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ रावण दहन के साक्षी बने अजमेरवासी

शुरूआत में विजयवर्गीय समाज की ओर से अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए थे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा, थानाधिकारी महवीर प्रसाद शर्मा, पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, अधिशासी अधिकारी दीपेन्द्र सिंह शेखावत सहित पालिका पार्षद व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रावण दहन के बाद अतिथियों ने विभीषण का राजतिलक किया किया एवं भगवान रघुनाथ की आरती की गई।

Read More: amazing-ramleela : अजमेर : यहां टल्ली होकर आता है रावण