30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Gajendra Shekhawat: बच्चों की मौत पर ध्यान दें गहलोत, छोड़ें फिजूल के मुद्दे
Play video

Gajendra Shekhawat: बच्चों की मौत पर ध्यान दें गहलोत, छोड़ें फिजूल के मुद्दे

कोई विरोध अथवा नाराजगी है, तो उस पर बैठकर बातचीत होनी चाहिए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Dec 2019, 12:46 PM IST

अजमेर. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) ने रविवार को सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गहलोत कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत और बेहतर उपचार पर ध्यान देने के बजाय फिजूल मुद्दों को तूल दे रहे हैं। यह उन्हें समझने की जरूरत है। शेखावत आजाद पार्क में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (abvp) के 55 वें प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकार से बातचीत में बोल रहे थे।

Read More: Cold Ajmer: अजमेर में बर्फीली हवा, गलन और कंपकंपाहट

पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि एनआरसी और सीएए को समझने की जरूरत है। इससे देश के नागरिकों को भयभीत होने अथवा घबराने की कतई जरूरत नहीं है। देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। जहां जो व्यक्ति संपत्ति को नुकसान (govt property) पहुंचाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है। कोई विरोध अथवा नाराजगी है, तो उस पर बैठकर बातचीत होनी चाहिए।

Read More: Exam: 2020 में कई खास एग्जाम, दिखेंगे बदलाव

समझें सीएम गहलोत…
उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok gehlot) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह बच्चों की मौत को छोडकऱ बेवजह के मामलों को तूल दे रहे हैं। बच्चों की मौत का मुद्दा केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। सरकार बेहतर संसाधन मुहैया कराने के प्रयास कर रही है। लेकिन राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती है।

Read More: RPSC NEWS : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

बरगला रहे विशेष वर्ष को
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर एक वर्ग विशेष को बरगलाया जा रहा है। जबकि इसे समझने की जरूरत है । यह नागरिकता देने का बिल है लेने का नहीं। उन्होंने कहा कि देश को सही दिशा देना युवा वर्ग की जिम्मेदारी है। नौजवानों (youth) को किसी नेता अथवा व्यक्ति के प्रभाव में आकर हिंसा के बजाय रचनात्मक सहयोग देना चाहिए।

Read More: TRAIN : सर्दी की छुट्टियों में इन ट्रेनों की बढ़ाई अवधि, पढे पूरी खबर…