30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Cold Ajmer: अजमेर में बर्फीली हवा, गलन और कंपकंपाहट
Play video

Cold Ajmer: अजमेर में बर्फीली हवा, गलन और कंपकंपाहट

सर्द हवा और गलन ने लोगों का ज्यादातर वक्त गुनगुनी धूप में बीत रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Dec 2019, 8:49 AM IST

अजमेर. जाते साल में समूचा राजस्थान सर्दी (cold) की जकड़ में है। रविवार को अजमेर भी बर्फीली हवा, गलन और कडाक़े की ठंड से कंपकंपा रहा है। लोगों को केवल तेज धूप (sunshine) से ही कुछ राहत मिली है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास कायम है। पिछले चार-पांच दिन से पारे में करीब 6 डिग्री की गिरावट हो चुकी है।

Read More: RPSC NEWS : स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

अलसुबह कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में कैद रहे। सैर करने वालों को छोडक़कर सडक़ों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। बर्फीली हवा शरीर में नश्तर चुभोती रही। नलों का पानी बर्फ जैसा ठंडा रहा। धूप निकले के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ है। सर्द हवा और गलन ने लोगों का ज्यादातर वक्त गुनगुनी धूप में बीत रहा है।

Read More: छात्रों में संघर्ष, दो छात्रों का अपहरण, लाठी-सरियों से हमला

जनजीवन पर असर

सर्दी का असर जनजीवन (life effected) पर असर कायम है। शाम होते-होते ही ठंड ने फिर पैर पसार रही है। देर रात सडक़ों के किनारे लोग अलाव के सहारे बैठकर ठंड से राहत पाते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की सर्दी के कारण सडक़ों और बाजारों में रात 8 बजे बाद रौनक नहीं दिख रही है।

Read More: दरगाह सुरक्षा के मेटल डिटेक्टर “फेल”

मौसम में आगे क्या…
-शीतलहर के कारण मौसम विभाग ने रेड वॉर्निंग जारी की है। आगामी सप्ताह में देश-प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी है।
-कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, यूपी, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में आगामी 48 घंटे में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।
-राजस्थान सहित कई राज्यों में पाला पडऩे की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी से ठंड बढऩे के आसार हैं।

Read More: PANCHAYAT CHUNAV : निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराएं चुनाव

2020 में दीजिए प्रतियोगी परीक्षा, दिखेंगे खास बदलाव

साल 2020 में परीक्षाओं में कई बदलाव दिखेंगे। इनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, गेट सहित अन्य अहम प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं। लगातार दूसरे साल सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं भी फरवरी में प्रारंभ होंगी।