30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Local body poll: पहली बार किया मतदान, नसीराबाद में दिख रहा उत्साह
Play video

Local body poll: पहली बार किया मतदान, नसीराबाद में दिख रहा उत्साह

नगर निकाय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होने से ज्यादातर लोग खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Nov 2019, 11:01 AM IST

नसीराबाद/अजमेर. नसीराबाद नगर पालिका के लिए हो रहे चुनाव में उत्साह बना हुआ है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं, पुरुषों में इसको लेकर खुशी दिख रही है। नगर निकाय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होने से ज्यादातर लोग खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं। उनका मानना है, कि इससे नसीराबाद का योजनाबद्ध विकास हो सकेगा।

Read More: local body poll: बूथ पर लम्बी लाइन, अपनी सरकार चुनने का उत्साह

बूथ पर लम्बी लाइन, अपनी सरकार चुनने का उत्साह

नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव को लेकर अजमेर जिले में उत्साह बना हुआ है। शहर की सरकार चुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। तीनों निकायों के लिए बनाए गए चुनाव बूथ पर लम्बी लाइन लगी हैं। मतदान के लिए लोग धीरे-धीरे घरों से निकल रहे हैं। ब्यावर में शुरुआती तीन घंटे में मतदान की रफ्तार 32 प्रतिशत, नसीराबाद में करीब 20 और पुष्कर में 21 प्रतिशत के आसपास है।

Read More: Local body Election: लोग कर रहे मतदान, चुनेंगे अपने शहर की सरकार

तुरंत ईवीएम मशीन बदलवाई

पुष्कर नगर पालिका के वार्ड संख्या चार में मतदान शुरू होने से पूर्व मॉकड्रिल के दौरान ईवीएम मशीन में चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद हो गया। भाजपा प्रत्याशी कमल पाठक के नाम के आगे कांग्रेस का चुनाव चिन्ह की पर्ची लगी मिली वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के आगे भाजपा के चुनाव चिन्ह की पर्ची लगी मिली इसकी जानकारी मिलने के साथ ही काफी विरोध हो गया ।निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने मौके पर पहुंच कर तुरंत ईवीएम मशीन बदलवाई तब जाकर विवाद निपटा ण्एक.एक घंटे मतदान लेट हो गयाण्

Read More: puskar : पुष्कर घाटी में रोक के बावजूद सड़क किनारे विज्ञापन
नगर पालिका में इस 25 वार्ड में कुल 96 दिव्यांग मतदाता इनमें से 66 पुरुष और 30 महिला है इनके लिए मतदान केंद्रों पर स्पेशल व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है

पढ़े यह खबर भी………
कैसे होता है सारंगी वादन, बताएं विभिन्न राग
अजमेर. सारंगी वादन किस प्रकार होता है…आप कितने राग जानते और समझते हैं….। कुछ ऐसे सवाल व्याख्याता सारंगी-वाद्य (कॉलेज शिक्षा) के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से पूछे गए। राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में साक्षात्कार प्रक्रिया अंजाम दी गई। कॉलेज व्याख्याता सारंगी के 1 पद के लिए 27 मार्च 2018 को आवेदन मांगे गए थे।