पुष्कर.
नगर पालिका के वार्ड संख्या चार में मतदान शुरू होने से पूर्व मॉकड्रिल के दौरान ईवीएम मशीन में चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद हो गया। भाजपा प्रत्याशी कमल पाठक के नाम के आगे कांग्रेस का चुनाव चिन्ह की पर्ची लगी मिली वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के आगे भाजपा के चुनाव चिन्ह की पर्ची लगी मिली इसकी जानकारी मिलने के साथ ही काफी विरोध हो गया ।
Read More: नीदरलैंड की संस्था ने अजमेर के 75 स्कूलों को किए वैदिक साहित्य भेंट
निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने मौके पर पहुंच कर तुरंत ईवीएम मशीन बदलवाई तब जाकर विवाद निपटा ण्एक.एक घंटे मतदान लेट हो गया ।
नगर पालिका में इस 25 वार्ड में कुल 96 दिव्यांग मतदाता इनमें से 66 पुरुष और 30 महिला है इनके लिए मतदान केंद्रों पर स्पेशल व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है
Read More: Local Body Poll: शुरू हुआ मतदान, लोग चुनेंगे अपने शहर की सरकार
पढ़े यह खबर भी………
कैसे होता है सारंगी वादन, बताएं विभिन्न राग
अजमेर. सारंगी वादन किस प्रकार होता है…आप कितने राग जानते और समझते हैं….। कुछ ऐसे सवाल व्याख्याता सारंगी-वाद्य (कॉलेज शिक्षा) के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से पूछे गए। राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में साक्षात्कार प्रक्रिया अंजाम दी गई। कॉलेज व्याख्याता सारंगी के 1 पद के लिए 27 मार्च 2018 को आवेदन मांगे गए थे। शुक्रवार को इसके साक्षात्कार लिए गए। अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक दस्तावेज, प्रमाण पत्र की जांच की गई। आयोग जल्द साक्षात्कार परिणाम जारी करेगा।
Read More: Local Body Poll: आजादी के बाद पहली बार हो रहे नसीराबाद में पालिका चुनाव
यह पूछे प्रश्न
-सारंगी वादन के बारे में आप क्या जानते हैं, यह वाद्य यंत्र कब से भारत में प्रचलित है?
-व्याख्याता सारंगी बनने पर कॉलेज में विद्यार्थियों को सबसे पहला कौन राग की जानकारी देंगे?
-शास्त्रीय संगीत में सारंगी वाद्य का क्या स्थान है?
-सारंगी से कोई भी राग जो आप जानते हैं वादन कीजिए…..?
Read More: Birds Issue: अजमेर में भी आते हैं प्रवासी परिन्दे, नहीं है फिलहाल कोई खतरा