30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
local body poll: बूथ पर लम्बी लाइन, अपनी सरकार चुनने का उत्साह
Play video

local body poll: बूथ पर लम्बी लाइन, अपनी सरकार चुनने का उत्साह

चुनाव बूथ पर लम्बी लाइन लगी हैं। मतदान के लिए लोग धीरे-धीरे घरों से निकल रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Nov 2019, 10:46 AM IST

ब्यावर/नसीराबाद/पुष्कर. नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव को लेकर अजमेर जिले में उत्साह बना हुआ है। शहर की सरकार चुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। तीनों निकायों के लिए बनाए गए चुनाव बूथ पर लम्बी लाइन लगी हैं। मतदान के लिए लोग धीरे-धीरे घरों से निकल रहे हैं। ब्यावर में शुरुआती तीन घंटे में मतदान की रफ्तार 32 प्रतिशत, नसीराबाद में करीब 20 और पुष्कर में 21 प्रतिशत के आसपास है।

पुष्कर नगर पालिका के वार्ड संख्या चार में मतदान शुरू होने से पूर्व मॉकड्रिल के दौरान ईवीएम मशीन में चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद हो गया। भाजपा प्रत्याशी कमल पाठक के नाम के आगे कांग्रेस का चुनाव चिन्ह की पर्ची लगी मिली वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के आगे भाजपा के चुनाव चिन्ह की पर्ची लगी मिली इसकी जानकारी मिलने के साथ ही काफी विरोध हो गया ।निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने मौके पर पहुंच कर तुरंत ईवीएम मशीन बदलवाई तब जाकर विवाद निपटा ण्एक.एक घंटे मतदान लेट हो गया

Read more: RPSC: फिर उठी ये मांग, तीसरी बार मंडराया भर्ती परीक्षा पर संकट

नगर पालिका में इस 25 वार्ड में कुल 96 दिव्यांग मतदाता इनमें से 66 पुरुष और 30 महिला है इनके लिए मतदान केंद्रों पर स्पेशल व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है

Read More: Theft in ajmer : मकान-दुकान के बाद अब चोरों की मंदिर पर नजर

पढ़े यह खबर भी………
कैसे होता है सारंगी वादन, बताएं विभिन्न राग
अजमेर. सारंगी वादन किस प्रकार होता है…आप कितने राग जानते और समझते हैं….। कुछ ऐसे सवाल व्याख्याता सारंगी-वाद्य (कॉलेज शिक्षा) के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से पूछे गए। राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में साक्षात्कार प्रक्रिया अंजाम दी गई। कॉलेज व्याख्याता सारंगी के 1 पद के लिए 27 मार्च 2018 को आवेदन मांगे गए थे। शुक्रवार को इसके साक्षात्कार लिए गए। अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक दस्तावेज, प्रमाण पत्र की जांच की गई। आयोग जल्द साक्षात्कार परिणाम जारी करेगा।

यह पूछे प्रश्न
-सारंगी वादन के बारे में आप क्या जानते हैं, यह वाद्य यंत्र कब से भारत में प्रचलित है?
-व्याख्याता सारंगी बनने पर कॉलेज में विद्यार्थियों को सबसे पहला कौन राग की जानकारी देंगे?
-शास्त्रीय संगीत में सारंगी वाद्य का क्या स्थान है?
-सारंगी से कोई भी राग जो आप जानते हैं वादन कीजिए…..?
ईवीएम में चुनाव चिन्ह पर विवाद, मतदान में हुई एक घंटा देरी