30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Theft in ajmer : मकान-दुकान के बाद अब चोरों की मंदिर पर नजर

शहर में सक्रिय चोर गिरोह की निगाहें दुकान-मकान के बाद मंदिरों पर है। बीती रात जहां चोर गिरोह ने आगरा गेट स्थित माता मंदिर का ताला तोडकऱ वारदात को अंजाम दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 15 Nov 2019, 12:23 PM IST

Theft in ajmer : मकान-दुकान के बाद अब चोरों की मंदिर पर नजर

Theft in ajmer : मकान-दुकान के बाद अब चोरों की मंदिर पर नजर

लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

अजमेर. शहर में सक्रिय चोर गिरोह की निगाहें दुकान-मकान के बाद मंदिरों पर है। बीती रात जहां चोर गिरोह ने आगरा गेट स्थित माता मंदिर का ताला तोडकऱ वारदात को अंजाम दिया, वहीं सुभाष नगर में सूने मकान में चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे लाखों की ज्वैलरी (Jewelery)व नकदी (cash)पार कर गए।

Read More: पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने फेंके पत्थर

मंदिर के तोड़े ताले, ज्वैलरी नकदी चोरी
आगरा गेट जयपुर रोड स्थित महा इच्छापूर्ण वैष्णोदेवी मंदिर (Vaishnodevi Temple) में चोर (thief) बुधवार रात को चोरी की वारदात अंजाम दे गए। मंदिर के पुजारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे मंंदिर पहुंचे तो मंदिर के शटर के ताले टूटे मिले। सारा सामान बिखरा हुआ था। मंदिर के ताले पानी की टंकी में टूटे पड़े मिले जबकि मंदिर व गऊ दानपात्र (daanpatra) नदारद थे। माता की प्रतिमा से सोने का नथ, हार, दो सोने की मूर्ति नदारत थी। शर्मा ने बताया कि चोर दानपात्र से पचास हजार रुपए चुरा ले ले गए। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।

Read More: Theft-फैक्ट्री से 7 लाख रुपए के नट-बोल्ट चुराए

सूने मकान से ज्वैलरी-नकदी चोरी

चोरी की दूसरी वारदात रामगंज थाना क्षेत्र में सुभाष नगर क्षेत्र में पेश आई। पुलिस के अनुसार सुभाष नगर कपिल नगर निवासी निवासी अनिता पत्नी प्रेमसिंह परिहार ने शिकायत दी। लवेशजीत परिहार ने बताया कि 25 अक्टूबर को उनका परिवार अहमदाबाद चला गया। 11 नवम्बर को अहमदाबाद से लौटने के दौरान पड़ोस में रहने वाली मौसी एडवोकेट रेखा पिंगोलिया का कॉल आया कि मकान के ताले टूटे हुए है। अजमेर पहुंचने पर देखा तो चोर ताले तोडकऱ घर में रखी ज्वैलरी, नकदी, दो डीएसएलआर कैमरे, हार्ड डिस्क, मकान की रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है।

Read More: बिजली के खम्भे पर चढ़े बंदर और सांप की करंट लगने से हुई मौत