30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Patrika Bird Fair: प्रवासी परिन्दों के बारे में जानकारी पाकर हर्षाए स्पेशल बच्चे
Play video

Patrika Bird Fair: प्रवासी परिन्दों के बारे में जानकारी पाकर हर्षाए स्पेशल बच्चे

Patrika Bird Fair: बर्ड फेयर के दूसरे दिन प्रवासी परिन्दों के बारे में जानकारी पाकर हर्षाए स्पेशल बच्चे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 18 Jan 2020, 3:20 PM IST

अजमेर. पत्रिका बर्ड फेयर (Patrika Bird Fair) के तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन शनिवार को आनासागर झील(anasagar lake) किनारे स्पेशल बच्चों (Special childrens) को इन पक्षियों के बारे में बताया जा रहा है। साथ में बर्डवाचिंग (birdwatching) के जरिए स्पेशल बच्चों को जानकारी दी जा रही है। शुभदा स्कूल और मूक बधिर विद्यालय के यह बच्चे यहां कर काफी खुश हैं ।

ये हैं आज के कार्यक्रम : बर्ड वॉचिंग व संगोष्ठी
– सुबह 10 बजे से आनासागर झील किनारे एसटीपी के पास बर्ड वॉचिंग।

– दोपहर 12 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में पर्यावरण विभाग की ओर से संगोष्ठी।
– अपराह्न 4 बजे से आनासागर झील किनारे गौरव पथ चौपाटी पर टॉक शो व संगोष्ठी।

Read More: patrika bird fair 2020 : अतिथियों के स्वागत के साथ ही तीन दिवसीय बर्ड फेयर का आगाज

Read More: Patrika Bird Fair : जानना चाहते हैं परिंदों की दुनिया तो चले आइये बारादरी

तीसरा दिन (19 जनवरी) समापन व पुरस्कार वितरण समारोह

– सुबह 10 बजे आनासागर झील विश्राम स्थली के पास बर्ड वॉचिंग व संगोष्ठी
– अपराह्न 4 बजे रीजनल कॉलेज के सामने चौपाटी पर समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

Read More: Patrika Bird Fair : अजमेर में बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए खुशखबर

बेस्ट फोटो व वीडियो प्रतियोगिता
बर्ड फेयर के दौरान आनासागर झील के पक्षियों की बेस्ट फोटो व बेस्ट वीडियो की प्रतियोगिता रखी गई है। इसके तहत पक्षी प्रेमी व फोटोग्राफर या कोई भी प्रतिभागी आनासागर झील में पक्षियों के दो दिन के भीतर कैप्चर किए गए अच्छे फोटोग्राफ एवं एक से दो मिनट अवधि की वीडियो क्लिप 18 जनवरी की रात तक अजमेर पत्रिका को भेज सकते हैं।

Read More: Patrika Bird Fair : Patrika Bird Fair : बर्ड फेयर के दूसरे दिन MDSU में बनाई रंगोली

यहां भेजें फोटो-वीडियो

प्रतिभागी को अपना नाम व मोबाइल नम्बर लिखकर फोटो व वीडियो क्लिप अजमेर पत्रिका के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/patrika.ajmer/ के मैसेज बॉक्स में #patrikabirdfair लिखकर शेयर करना होगा। सभी फोटो व वीडियो फेसबुक पर शेयर किए जाएंगे। फेसबुक पर प्राप्त बेस्ट फोटो व वीडियो को उनकी श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा अच्छे फोटो प्रतिभागी के नाम के साथ पत्रिका में प्रकाशित किए जाएंगे और वीडियो क्लिप फेसबुक पेज पर शेयर की जाएगी।

Read More: Patrika Bird Fair 2020 : तनाव कम कर रोगों से बचाते हैं पक्षी…..