31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
water problem : कड़ाके की ठण्ड में यहां महिलाओं के मिजाज हुए गर्म, किया विरोध प्रदर्शन
Play video

water problem : कड़ाके की ठण्ड में यहां महिलाओं के मिजाज हुए गर्म, किया विरोध प्रदर्शन

पेयजल समस्या : गुस्से से भरी महिलाओं ने कनिष्ठ अभियंता को लिया आड़े हाथ पुष्कर में पेयजल की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया जलदाय विभाग पर विरोध प्रदर्शन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 19 Dec 2019, 2:20 PM IST

पुष्कर . पुष्कर के देवनगर रोड स्थित सर्वेश्वर कॉलोनी व आसपास के बाशिंदों ने आज गुरुवार को जलदाय विभाग (Water supply department) के पंप हाउस पर विरोध किया (Protest)और नारेबाजी की । कॉलोनी वासियों का आरोप था कि उनके घरों में पानी का प्रेशर नहीं आता है तथा पानी की किल्लत (water problem in pushkar) से परेशान है। आक्रोशित महिलाओं ने मौके पर मौजूद कनिष्ठ अभियंता भोला सिंह रावत को आड़े हाथों लिया तथा पेयजल की समस्या का शीघ्र निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।

Read More: protest : परिसीमन को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन …

काफी देर तक महिलाएं जल पंप हाउस पर बैठकर विरोध करती रही। हालांकि कनिष्ठ अभियंता रावत ने महिलाओं को पेयजल की वास्तविकता से अवगत कराया। लेकिन आक्रोशित महिलाओं का आरोप था कि उनके घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। रावत ने बताया कि 48 घंटों के अंतराल में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लाइन डाली गई है तथा कनेक्शन बढ़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि मांग के अनुसार पानी नहीं पहुंच रहा है।

Read More: अजमेर जिले में शीतलहर, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित