29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर  में संदिग्ध युवकों के छुपे होने की सूचना से मची अफरा तफरी
Play video

विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में संदिग्ध युवकों के छुपे होने की सूचना से मची अफरा तफरी

जगतपिता ब्रह्मा मंदिर(Brahma Temple in pushkar) में सोमवार शाम संदिग्ध युवकों के छुपे होने की जिला कन्ट्रोल रूम (Control room)से मिली सूचना से हडक़म्प मच गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 24 Sep 2019, 12:44 PM IST

पुष्कर (अजमेर). जगतपिता ब्रह्मा मंदिर(Brahma Temple in pushkar) में सोमवार शाम संदिग्ध युवकों के छुपे होने की जिला कन्ट्रोल रूम (Control room)से मिली सूचना से हडक़म्प मच गया। पुष्कर उपखंड अधिकारी तुरंत मंदिर पहुंचीं। वहीं अग्निशमन, एम्बुलेन्स (Ambulance)व हथियार बंद जवानों ने पूरे ब्रह्मा मंदिर को कब्जे में ले लिया। मंदिर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। अजमेर के क्रिश्चियन गंज, जिला पुलिस शाखा(District Police Branch), एटीएस व गुप्तचर विभाग के साथ साथ जिला कलक्टर(District Collector) व पुलिस कप्तान भी मौके पर पहुंचे। वहीं स्थानीय नागरिक भी एकत्र हो गए। काफी देर बाद पता चला कि जिला प्रशासन (District administration) स्तर पर सुरक्षा जागरुकता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की शाम पुष्कर के बह्मा मंदिर में मॉक ड्रिल(mock drill )(सुरक्षा पूर्वाभ्यास) की गई थी।

Read More: आरएसएस और भाजपा की समन्वय बैठक 7 सितंबर से

उपखंड अधिकारी देविका तोमर के पास रविवार की शाम जिला कन्ट्रोल रूम से पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में कई संदिग्ध युवकों के होने की जानकारी मिली थी। तोमर तुरंत मंदिर पहुंच गईं। थोड़ी देर बार तहसीलदार पंकज बडग़ुर्जर व थानाधिकारी राजेश मीणा मय फोर्स मंदिर आ गए। सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए। अग्निशमन, एम्बुलेन्स आ गई तथा मंदिर की छानबीन शुरू कर दी गई। इसी बीच जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा, एसपी कुंवर राष्ट्रदीप भी आ गए। क्रिश्चियन गंज प्रभारी दिनेश कुमावत, जिला विशेष शाखा से दिनेश कुमार, एटीस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदिर पहुंच गए। देखते ही देखते बह्मा मंदिर सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया। श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन से रोक दिया गया। बाजार की दुकानों पर नजर रखी गई। तमाम सुरक्षा के बाद मॉकड्रिल का खुलासा हुआ, तब जाकर सुरक्षाकर्मियों व मदिर प्रशासन को राहत मिल सकी।

Read More: पाकिस्तान से पुष्कर का है ये गहरा रिश्ता

इनका कहना है

ब्रह्मा मंदिर में सुरक्षा कारणों से मॉक ड्रिल रखी गई। किस विभाग का अधिकारी पहले व बाद में आया इसकी जानकारी ली जा रही है।
– विश्व मोहन शर्मा, जिला कलक्टर अजमेर

Read More: स्मृति शेष- सुषमा की तत्परता से मिली थी पुष्कर से लापता हुई फ्रांस की पर्यटक