17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Pushkar Fair 2019 : कार्तिक मास की ब्रह्म चतुर्दशी पर संतों ने किया शाही स्नान

Pushkar Fair 2019 : पुष्कर सरोवर की 52 घाटों पर आध्यात्म वर्षा -श्रद्धालु लगा रहे हैं आस्था की डुबकी -संत महंत कर रहे स्नान  

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Nov 11, 2019

पुष्कर. पुष्कर सरोवर ( Pushkar sarover) में कार्तिक मास की ब्रह्म चतुर्दशी के अवसर पर सोमवार को कस्बे के संतों महंतों ने मंत्रोचार व विधि पूर्वक तीर्थराज पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी (kartik snan in pushkar) लगाई तथा जगतपिता ब्रह्मा के सतयुगी तीर्थ को नमन कर देश में सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की।

Read More: Pushkar Fair 2019 : Musical Chair Race में संगीत पर झूमती विदेशी बालायें -देंखे वीडियो

पुष्कर का धार्मिक पुष्कर मेला (pushkar fair 2019) कार्तिक मास के प्रबोधिनी एकादशी (kartik ekadashi) से पूर्णिमा तक पंचतीर्थ स्नान (panch tirth snan) चल रहा है। 5 दिनों तक लगातार हजारों श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

Read More: पुष्कर मेले का घूमर नृत्य इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

देश-विदेश से श्रद्धालुओं का पुष्कर आना निर्बाध जारी है। कार्तिक मास की ब्रह्म चतुर्दशी पर पवित्र पुष्कर सरोवर में कस्बे के मठ में रहने वाले संतों महंतों ने पुष्कर सरोवर में शाही स्नान (shahi snan in pushkar) की परंपरा का निर्वाह किया। सन्यास आश्रम से सेनभक्ति पीठ के अधिष्ठाता स्वामी अचलानंद के साथ साधु-संतो ने बैंड बाजों के साथ पुष्कर सरोवर के सप्त ऋषि घाट पर आकर पूजा अर्चना की तथा आस्था की डुबकी लगाई।

Read More: मूंछे हो तो नत्थूलाल जैसी………पुष्कर के रेतीले धोरों में मुच्छड़ों ने तानी मूंछे ….

इससे पूर्व राम रमैया आश्रम महाराज के संत प्रेमदास ने राज बोहरा घाट पर पुष्कर आज का पूजन किया। यहां पर अरुण पाराशर ने संतों को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है। एक ओर जहां लाखों श्रद्धालु नमन पूजन स्नान करने के लिए आ रहे हैं वहीं कस्बे के मंदिरों में रहने वाले समस्त संत अपने-अपने स्तर पर पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर शाही स्नान की परंपरा को कायम रखे हुए हैं।

Read More: देवउठनी एकादशी : पुष्कर में पहला पंचतीर्थ महास्नान आज ,उमड़ा जन सैलाब

शाही स्नान के बाद देश को शांति अमन का संदेश देते हुए सेन भक्ति के पीठ के स्वामी अचलानंद ने कहा कि पुष्कर नशा मुक्त होना चाहिए। पुष्कर सरोवर में किस प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलाना चाहिए। स्वामी अचलानंद ने अयोध्या फैसले (Ayodhya verdict) पर कहा कि यह बहुत ही उत्तम निर्णय रहा है ना किसी की हार है नहीं किसी की जीत है कि देश हित में किया गया ऐतिहासिक फैसला है उसको सबका सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

Read More: Pushkar fair 2019: ये हैं पुष्कर मेले के रंग, संस्कृति और आध्यात्म का मिलन