अजमेर. अजमेर डेयरी अध्यक्ष (dairy chairman) रामचंद्र चौधरी पर दुष्कर्म का आरोप (rape case) लगाने वाली पीडि़ता (victim) मीडिया से रूबरू नहीं हो सकी। घर के बाहर कथित किलेबंदी के चलते वह अपना पक्ष नहीं रख पाई।
read more: Ajmer News : ख्वाजा खान को जेल से रिहा करवा कर मनाई दीपावली
पीडि़ता ने 23 अक्टूबर को रामगंज थाने (ramganj thana)में अजमेर डेयरी अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। डेयरी अध्यक्ष चौधरी ने भी उसके खिलाफ ब्लैकमेल (black mail) करने और 10 लाख रुपए की डिमांड (deamnd for rupees) करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है।
पीडि़ता ने सेशन कोर्ट (session court) में मीडिया के समक्ष घटनाक्रम (media trial) बताने की बात कही थी। लेकिन वह नहीं पहुंच पाई। मालूम हो कि पीडि़त ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (jln hospital) में यौन शोषण से संबंधित सैम्पल देने से मना कर दिया था। मामले की जांच रामगंज थाना प्रभारी गोमाराम कर रहे हैं।
read more: Ajmer Dargah News : नमाज का समय बदलने से नहीं पड़ेगा असर
राज्यपाल कलराज मिश्र आएंगे अजमेर, सभी तैयारियां पूरी
राज्यपाल कलराज मिश्र (kalraj mishra) बुधवार को अजमेर आएंगे। वे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे।
राज्यपाल मिश्र बुधवार सुबह 10.30 बजे अजमेर पहुंचेंगे। वे सुबह 11.15 बजे विश्वविद्यालय में ‘सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती ’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिरकत करेंगे। वे ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (garib nawaz dargah) की जियारत और पुष्कर सरोवर (pushkar sarovar) की पूजा अर्चना भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।
read more: RPSC: पुस्तकालयाध्यक्ष और पशु चिकित्सा अधिकारी पद के आवेदन शुरू
प्रशासन ने की रिहर्सल
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को राज्यपाल के दौरे से पूर्व रिहर्सल (rehersal) किया। राज्यपाल (governor) के स्वराज सभागार, आगमन-निकास के द्वार, कुलपति निवास पर भोजन, स्वागत व्यवस्था, हाई-टी और अन्य इंतजाम को अंतिम रूप दिया गया गया।
read more: आपकी आर्थिक स्थिति का पता लगाएगी सरकार अगले माह से शुरू होगी 7वीं आर्थिक गणना-2019
परिसर में गूंजेंगे वेद मंत्र
राज्यपाल के आगमन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में वेदमंत्र (veda mantra) गूंजेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर के एक हिस्से में जमीन में स्पीकर लगाएगा। बाद में पूरे परिसर में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।