29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: 27 तक भरें ऑनलाइन फार्म, फिर नहीं मिलेगा दोबारा मौका
Play video

RPSC: 27 तक भरें ऑनलाइन फार्म, फिर नहीं मिलेगा दोबारा मौका

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 27 जनवरी तक आवेदन का अवसर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Jan 2020, 9:40 AM IST

अजमेर.

संस्कृत शिक्षा विभाग (sanskrit education dept) में प्राध्यापक (विद्यालय) के बढ़े हुए पदों पर ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 27 जनवरी तक आवेदन का अवसर दिया है।

Read More:Panchayat Chunav 2020 : कड़ाके की ठंड में भी मतदाताओं का उत्साह चरम पर ….

कार्मिक विभाग के 23 जून 2019 के पत्रानुसार प्रक्रियाधीन भर्तियों (recruitment) में अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत और विशेष योग्यजन को 4 प्रतिशत आरक्षण संबंधित प्रावधान लागू किया गया है। विभाग से प्राप्त नवीन संशोधित वर्गीकरण (classification) (वर्गवार) के तहत छह विषयों में 264 पद शामिल करते हुए सूचना जारी की है। अभ्यर्थी 27 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म (online form) भर सकेंगे।

Read More:जगतपिता ब्रह्मा जी की पत्नी सुहागिनदात्री माता सावित्री के मंदिर में चोरी, पुजारी ने देखा तो उड़ गए होश

जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में अनारक्षित श्रेणी में आवेदन किया है, वे 19 फरवरी 2019 की अधिसूचना के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर के तहत आरक्षण के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थी 7 से 16 फरवरी तक अपनी श्रेणी के संबंध में ऑनलाइन फार्म में आवश्यक संशोधन (cahnges) कर सकेंगे।

Read More:Panchayat Chunav 2020 : घूंघट की ओट से वोट. . ..

विषय और पद (आयोग के अनुसार)
हिंदी-46, अंग्रेजी-48, व्याकरण-52, सामान्य व्याकरण-58, साहित्य-56, इतिहास-4

Read More: पच्चीस साल से यहां नहीं थमा छैनी-हथोड़ा

अजमेर में मंडराए बादल, सर्द हवा से ठिठुरन

जाते जनवरी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराती दिख रही हैं। कुछ देर धूप-छांव का दौर चलास, लेकिन अब बादलों ने सूरज को ढांप लिया है। लोगों को सुर्ख धूप नसीब नहीं हो रही है। सर्द हवाओं ने कंपकंपा दिया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 22.0 डिग्री दर्ज किया गया है।
बादलों की टुकडिय़ां अलसुबह से आसमान पर मंडराती रही। बादलों और सूरज के बीच धूप-छांव का दौर चल रहा है। लोग सुर्ख धूप को तरस रहे हैं। पहाड़ों पर सुबह से ही हल्की धुंध छाई दिखी है। हवी में घुली ठंडक सिहराए हुए है।