30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 3 दिसंबर से
Play video

RPSC: सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 3 दिसंबर से

सहायक अभिंयता मुख्य परीक्षा पहले अक्टूबर में होनी थी। लेकिन अभ्यर्थियों ने तैयार का समय कम बताया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Nov 2019, 3:10 PM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) मुख्य परीक्षा-2018 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

यह होगा कार्यक्रम

3 दिसंबर-हिंदी :सुबह 9 से 12 बजे, सोशल एस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग-दोपहर 2 से 5 बजे
4 दिसंबर-सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-प्रथम: सुबह 9 से 12 बजे, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वितीय-दोपहर 2 से 5 बजे
5 दिसंबर- एग्रीकल्चरल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम :सुबह 9 से 12 बजे, सोशल एग्रीकल्चरल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय -दोपहर 2 से 5 बजे

Read More: Election 2019 : परिवार ने पहले किया मतदान, फिर निभाई शादी की रस्में

कैसे होता है सारंगी वादन, बताएं विभिन्न राग
अजमेर. सारंगी वादन किस प्रकार होता है…आप कितने राग जानते और समझते हैं….। कुछ ऐसे सवाल व्याख्याता सारंगी-वाद्य (कॉलेज शिक्षा) के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से पूछे गए। राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में साक्षात्कार प्रक्रिया अंजाम दी गई।

Read More: local body election 2019 : जिले में एक बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान

कॉलेज व्याख्याता सारंगी के 1 पद के लिए 27 मार्च 2018 को आवेदन मांगे गए थे। शुक्रवार को इसके साक्षात्कार लिए गए। अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक दस्तावेज, प्रमाण पत्र की जांच की गई। आयोग जल्द साक्षात्कार परिणाम जारी करेगा।

यह पूछे प्रश्न
-सारंगी वादन के बारे में आप क्या जानते हैं, यह वाद्य यंत्र कब से भारत में प्रचलित है?
-व्याख्याता सारंगी बनने पर कॉलेज में विद्यार्थियों को सबसे पहला कौन राग की जानकारी देंगे?
-शास्त्रीय संगीत में सारंगी वाद्य का क्या स्थान है?-सारंगी से कोई भी राग जो आप जानते हैं वादन कीजिए…..?

Read More: RPSC: आयोग जुटा तैयारी में नवंबर से जनवरी तक कई परीक्षाएं

वरिष्ठ अध्यापक की काउंसलिंग 18 से

विस्तृत आवेदन पत्र भरने जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) के अभ्यर्थियों की विषयवार काउंसलिंग 18 नवंबर से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों का विस्तृत आवदेन पत्र भरना जारी है।

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी। इनमें शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच काउंसलिंग के माध्यम से होगी। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरने में जुटे हैं। अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां स्व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के दौरान कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति देनी होगी।

Read More: बिजयनगर स्थापना शताब्दी समारोह : दुल्हन की तरह सजा शहर