30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: आयोग जुटा तैयारी में नवंबर से जनवरी तक कई परीक्षाएं
Play video

RPSC: आयोग जुटा तैयारी में नवंबर से जनवरी तक कई परीक्षाएं

कई प्रतियोगी परीक्षाएं का आयोजन करेगा। इनकी परीक्षा तिथियां जारी हो चुकी हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Nov 2019, 2:10 PM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) नवंबर के दूसरे पखवाड़े से जनवरी तक कई प्रतियोगी परीक्षाएं (recruitment exams) का आयोजन करेगा। इनकी परीक्षा तिथियां जारी हो चुकी हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी (food security officer) परीक्षा 25 को
आयोग के तत्वावधान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 का आयोजन 25 नवंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय पर होगा।

Read More: जग में सुंदर है दो नाम ……अनूप जलोटा की स्वरलहरियों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

दिसंबर में होंगी ये परीक्षा (exams)

-सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का आयोजन 3 से 5 दिसंबर तक कराया जाएगा। पहले परीक्षा 9 से 11 अक्टूबर तक होनी थी। कार्मिक विभाग ने हाल में पत्र भेजकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की अनुशंषा की थी। आयोग ने फुल कमीशन की बैठक के बाद परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई है।

Read More: RPSC: काउंसलिंग के लिए तुरन्त भरें विस्तृत आवेदन पत्र

-आयोग के तत्वावधान में 25 और 27 दिसंबर को कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2019 (टीएसपी और नॉन टीएसपी) की परीक्षा होगी। इसका आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।

Read More: MDSU: ढोला-मारू के नरवर गांव जाएंगे राज्यपाल कलराज मिश्र

प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा जनवरी में
प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 का आयोजन 3 से 13 जनवरी तक होगा। ग्रुप ए के तहत 3 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान दोपहर 2 से 5 बजे-हिंदी, 4 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-संस्कृत दोपहर 2 से 5 बजे-राजस्थानी का पेपर होगा। ग्रुप बी के तहत 6 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान दोपहर 2 से 5 बजे-राजनीति विज्ञान, 7 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-भूगोल एवं म्यूजिक, दोपहर 2 से 5 बजे-बायलॉजी, 8 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-इकोनोमिक्स, दोपहर 2 से 5 बजे-पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एवं फिजिक्स का पेपर होगा। ग्रुप सी में 9 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान, दोपहर 2 से 5 बजे-इतिहास,10 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-इंग्लिश, दोपहर 2 से 5 बजे-कॉमर्स एवं एग्रीकल्चर, 11 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-केमिस्ट्री, दोपहर 2 से 5 बजे-समाजशास्त्र, 12 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-गणित, दोपहर 2 से 5 बजे-होम साइंस और 13 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-पंजाबी, दोपहर 2 से 5 बजे-ड्राइंग का पेपर होगा।

Read More: वाकाथॉन से डायबिटीज को हराने का संदेश