30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 3 से, चेक कर लें सेंटर और टाइम
Play video

RPSC: प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 3 से, चेक कर लें सेंटर और टाइम

पांच हजार पदों के लिए होगी भर्ती परीक्षा। प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों पर कराई जाएगी परीक्षा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 2 Jan 2020, 9:42 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में प्राध्यापक स्कूल माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2018 की शुरुआत शुक्रवार से होगी। संभाग मुख्यालयों (divisonal head quarter) पर दो पारियों में 13 जनवरी तक चलने वाली परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Read More: अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज तक पहुंची व्यापमं घोटाले की आंच

आयोग के अनुसार 3 और 4 जनवरी को पहले चरण में ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा होगी। पहले दिन सामान्य ज्ञान (general knowledge) और हिंदी (hindi) का पेपर होगा। दूसरे दिन संस्कृत व राजस्थानी भाषा के पेपर होंगे। ग्रुप ए (group A) में करीब 2 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। संभाग जिला मुख्यालयों पर 580 केंद्र बनाए गएहैं। सर्वाधिक 222 केंद्र जयपुर में होंगे।

Read More: उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि, मुस्तैद होकर काम करें कर्मचारी: एमडी

इसके अलावा अजमेर में 53, भरतपुर में 52, बीकानेर में 64, जोधपुर में 64, कोटा में 59 और उदयपुर में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह ग्रुप बी (group B) की परीक्षा 6 से 8 जनवरी में 1 लाख 90 हजार 400 अभ्यर्थी बैठेंगे। ग्रुप सी (group C) की परीक्षा 9 से 13 जनवरी तक होगी। इसमें 2 लाख 12 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे।

Read More:ऑनलाइन देखा जा सकेगा हाउस टैक्स का विवरण

ओस और कोहरे संग बर्फीली हवा का कहर

समूचे प्रदेश में ओस, कोहरे के साथ बर्फीली हवा का कहर कायम है। गुरुवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड ने अजमेर को भी ठिठुराए रखाहै। न्यूतनम तापमान 4.0 डिग्री बना हुआ है। पिछले छह दिनों से तापमान 3.1 से 4.5 डिग्री के आसपास ही कायम है।
बर्फीली हवा के कारण सुबह से लोगों की धूजणी छूटती रही। जमीन पर जबरदस्त ओस और आसमान में कोहरा मंडराता नजर आया। सूरज ने दर्शन दिए लेकिन खास राहत नहीं मिली है। गलन जमकर परेशान कर रही है। पिछले 15 दिन से सुबह से शाम तक सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। हवा में ठंडक होने से लोग सडक़ों के किनारे अलाव जलाकर बैठे देखे जा सकते हैं।

Read More: Train Accident in Ajmer : फिर बेपटरी हुए एलटी वैगन के पहिए