30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Pushkar Fair 2019:  पुष्कर में हर्षोल्लास के साथ निकली आध्यात्मिक पदयात्रा
Play video

Pushkar Fair 2019: पुष्कर में हर्षोल्लास के साथ निकली आध्यात्मिक पदयात्रा

Pushkar Fair 2019: कस्बे के गुरुद्वारे से लेकर मुख्य बाजार से ब्रह्मा मंदिर तक संतों महंतों मठाधीश जो विभिन्न धर्मों के अनुयायियों की आध्यात्मिक पदयात्रा निकाली गई धार्मिक समरसता के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 8 Nov 2019, 12:08 PM IST

पुष्कर . कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी (kartik ekadashi)के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के पवित्र पुष्कर सरोवर ( Pushkar sarover) में आस्था की डुबकी लगाने एवं संतों महंतों की ओर से आध्यात्मिक पद यात्रा निकालने के साथ ही पांच दिवसीय धार्मिक पुष्कर मेला शुक्रवार से शुरू हो गया । एकादशी के अवसर पर प्रात ब्रह्म मुहूर्त से ही पुष्कर सरोवर में स्नान करके आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते पुष्कर(pushkar mela) के 52 घाट श्रद्धालुओं से अट गए।कोई भगवान पुष्कर राज के दीपक जलाकर आरती कर रहा था तो कोई सरोवर में खड़े होकर ब्रह्मा की स्तुति करते दिखाई दिया। चारों ओर आध्यात्मिकता का रूप दिखाई दिया।

Read More: Beautiful pushkar Pics: पुष्कर में सतरंगी छठा, ये है हमारी रंगबिरंगी संस्कृति


विशाल आध्यात्मिक पदयात्रा
वही देवस्थान विभाग जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में कस्बे वासियों के सहयोग से पुष्कर से गुरुद्वारे से लेकर मुख्य बाजार होते हैं ब्रह्मा मंदिर मेला मैदान तक विशाल आध्यात्मिक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में कस्बे के संतों महंतों एवं विभिन्न धर्मों के अनुयायियों ने अपने अपने धर्मों के अनुरूप झांकियां निकाली तथा कस्बे वासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार पुष्प वर्षा करके संतों महंतों का स्वागत किया ।जोधपुर के छगनलाल सहित अध्यात्मिक पदयात्रा में नृत्य करते कलाकारों ने पुष्कर में आए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

Read More: One-way traffic to Pushkar : आप भी जा रहे हैं एकादशी स्नान करने पुष्कर, तो पहले पढ़ लें ये पूरी news

झांकियों ने मोह लिया मन

सामाजिक समरसता एवं आध्यात्म हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म की झांकियां इस आध्यात्मिक यात्रा में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए निकली भगवान राम लक्ष्मण जानकी घोड़े पर सवार थे भोलेनाथ अपने स्वरूप के साथ पर यात्रा में पैदल ही चलते नजर आए भगवान शिव के काली का विशाल झांकी शुरू देखते ही बना बैंड बाजों पुष्प वर्षा के साथ यात्रा के मुख्य बाजार होते ब्रह्मा मंदिर से मेला मैदान तक निकाली गई चारों ओर केवल आध्यात्मिक एवं आध्यात्म ही नजर आया उसका धार्मिक मेला कार्तिक मास की एकादशी शुक्रवार के पहले पांच तीर्थ स्नान के साथ ही शुरू हो गया है यह 5 दिन तक चलेगा इस मेले के दौरान 5 दिनों तक कार्तिक पूर्णिमा तक लाखों श्रद्धालु पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर ब्रह्मा के करेंगे।

Read More: pushkar fair : पुष्कर के रेतीले धोरों में देसी विदेशी पावणों के बीच हुआ कबड्डी मुकाबला -देखें वीडियो