22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video : पत्रिका चेन्जमेकर अभियान से जुड़े students , बोले स्वच्छ छवि के उम्मीदवार का करेंगे हम समर्थन’
Play video

video : पत्रिका चेन्जमेकर अभियान से जुड़े students , बोले स्वच्छ छवि के उम्मीदवार का करेंगे हम समर्थन’

www.patrika.com/ajmer-news

Google source verification

अजमेर. महर्षि दयानंद महाविद्यालय में सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती महाविद्यालय में राजस्थान पत्रिका के चेन्जमेकर अभियान को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों प्रेरित होकर चुनाव में स्वच्छ छवि के उम्मीदवर का समर्थन करने का संकल्प लिया गया।

 

चेन्जमेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन ने कहा कि मुख्य राजनीति को स्वच्छ करने के लिए छात्र राजनीति को स्वच्छ बनाना भी जरूरी है, क्योंकि आज छात्र राजनीति में भी धनबल और बाहुबल हावी हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र संस्कारित राजनीति करेंगे तो मुख्यधारा की राजनीति प्रभावी तरीके से स्वच्छ होगी। छात्रा निहारिका उपाध्याय ने कहा कि राजस्थान पत्रिका का चेन्जमेकर अभियान राजनीति का स्वच्छता अभियान है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ ही नहीं सभी तरह के चुनावों में स्वच्छ और ईमानदार छवि के लोगों का ही समर्थन करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि छात्रों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने। अंकित ने कहा कि छात्र राजनीति में अब बाहरी राजनीति हावी होने लगी है। इसके चलते छात्र राजनीति गंदी होती जा रही है। रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छात्र राजनीति में छात्रों के मुद्दे हवा होते जा रहे है। छात्रों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण नहीं हो रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ लोकेश गोदारा, शिवनेश सिंह जादौन, राहुल राजपुरोहित, दीपक गोस्वामी, अवतार भड़ाना, रोशन गुर्जर, सोहन शर्मा, नेहा यादव आदि भी मौजूद रहे।