31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Traffic Divert : पुलिस ने हटाया बाजार में सामान, व्यापारियों को दी हिदायत
Play video

Traffic Divert : पुलिस ने हटाया बाजार में सामान, व्यापारियों को दी हिदायत

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।पुलिसकर्मियों को कई दुकानों के आगे-फुटपाथ पर सामान रखा मिला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 Dec 2019, 4:20 PM IST

अजमेर.

यातायात पुलिस (traffic police) ने बुधवार को केसरगंज-गोल चक्कर और आसपास के इलाके में दुकानों के आगे-फुटपाथ पर रखा सामान (goods) जब्त किया। पुलिस ने व्यापारियों को अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की हिदायत दी। इस दौरान कुछ व्यापारियों (business man) ने नाराजगी भी जताई।एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते ट्रेफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

Read More: Innovation: सेंसर बताएगा मिट्टी की नमी, यूं मालूम होगी डस्टबिन की लोकेशन

बुधवार को यातायात पुलिस उप अधीक्षक विजय सांखला और टीआई सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बाटा तिराहा, केसरगंज चक्कर, पड़ाव, कवंडसपुरा, मदार गेट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।पुलिसकर्मियों को कई दुकानों के आगे-फुटपाथ पर सामान (goods on road) रखा मिला।

Read More: Murder News : डयूटी से लौटा तो घर में खून से लथपथ पड़ी मिली पत्नी की लाश

पुलिस ने जब्त किया सामान
पुलिसकर्मियों को जगह-जदह व्यापारियों का सामान सडक़ (road) पर रखा मिला। इनमें प्लास्टिक के स्टूल, कुर्सियां, कागज के कर्टन, प्लास्टिक का सामान, लोहे के सरिए और अन्य शामिल था। पुलिसकर्मियों ने ट्रक में सामान को रखकर रवाना कर दिया। कार्रवाई से कुछ व्यापारियों में नाराजगी (agitation) दिखी।

Read More: ZILA PARISHAD : जिन सड़कों का नहीं हो सकता अपग्रेडेशन उनका भी कर दिया अनुमोदन

यूं किया है ट्रेफिक डाइवर्ट
-मार्टिंडल ब्रिज व जीसीए की तरफ से आने वाले वाहन बाटा तिराहा से केसरगंज गोल चक्कर, पड़ाव, कवंडसपुरा होते हुए मदार गेट जा सकेंगे।
-गांधी भवन से मार्टिंडल ब्रिज व जीसीए की तरफ जाने वाले वाहन सडक़ के दोनों तरफ आवाजाही कर सकेंगे।
-गांधी भवन से मदार गेट, क्लाक टवार से मदार गेट, क्लाक टावर से पड़ाव व केसरगंज गोल चक्कर से बाटा तिराहा की तरफ वाहनों का पूर्ण निषेध रहेगा।

Read More: Weather: कड़ाके की सर्दी, ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया

एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण बाटा तिराहा से मदार गेट जाने के लिए रूट डाइवर्ट किया है। भीड़-भाड़ वाले बाजार में कई व्यापारियों का फुटपाथ पर सामान रखा मिला। इसे पुलिस ने जब्त किया है। व्यापारियों को हिदायत देकर सामान निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। फुटपाथ या दुकान की हद के बाहर सामान रखा मिला तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विजय कुमार सांखला, उप अधीक्षक यातायात