3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़
डीजीपी ओपी सिंह पहुंचे अलीगढ़, एएमयू के कुलपित प्रो.तारिक मंसूर ने की मुलाकात
Play video

डीजीपी ओपी सिंह पहुंचे अलीगढ़, एएमयू के कुलपित प्रो.तारिक मंसूर ने की मुलाकात

एएमयू के कुलपति प्रो.तारिक मंसूर की डीजीपी से मुलाकात कई मायनों में खास है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 2:33 PM IST

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह अलीगढ़ जिले के दौरे पर हैं। डीजीपी ओपी सिंह यहां करीब छह घंटे रहेंगे। इस दौरान मंडल के अलीगढ़, हाथरस , कासगंज व एटा जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।


कैंटीन व मनोरंजन गृह का उद्घाटन किया

डीजीपी ओपी सिंह सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद डीजीपी पुलिस लाइंस पहुंचे और परेड की सलामी ली। इसके बाद यूपी 100 की 92 दोपहिया वाहन सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद पुलिस से आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण हासिल करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देने के बाद पुलिस लाइंस में कैंटीन व मनोरंजन गृह का उद्घाटन किया। सर्किट हाउस में अलीगढ़ परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद दोपहर दो बजे जिले के जनप्रतिनिधियों से वार्ता का समय है।

थाने का कर सकते हैं औचक निरीक्षण

डीजीपी किसी एक थाने का औचक निरीक्षण करने भी जा सकते हैं। इसको लेकर शहर में महिला थाना, सिविल लाइन व बन्नादेवी थाने के अलावा देहात में गभाना थाने को संजाने-सवांरने का काम देर रात तक जारी रहा। सुबह ट्रेफिक व सुरक्षा व्यवस्था पर अधिक ध्यान दिया गया। उनके आने से पहले ही मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, कासगंज, एटा व हाथरस के पुलिस अधिकारी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। इन्होंने डीजीपी का स्वागत किया। एएमयू के कुलपति प्रो.तारिक मंसूर की डीजीपी से मुलाकात कई मायनों में खास है। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की एएमयू में तस्वीर को लेकर अलीगढ़ पिछले दिनों काफी तनाव में रहा है।