25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, जयपुर से बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा

अलवर के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। दोपहर में जयपुर से विशेष बम स्क्वॉड टीम भी अलवर पहुंची और पूरी इमारत की गहन जांच शुरू की गई। टीम को अभी तक RDX (आरडीएक्स)

Google source verification

अलवर के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। मंगलवार रात 3:42 बजे कलेक्ट्रेट के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें सचिवालय परिसर में आरडीएक्स लगाने और दोपहर 3 बजे तक विस्फोट करने की बात कही गई थी। जैसे ही सुबह करीब 7 बजे प्रशासन को इस मेल की जानकारी मिली, पूरे परिसर में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया।

दोपहर में जयपुर से विशेष बम स्क्वॉड टीम भी अलवर पहुंची और पूरी इमारत की गहन जांच शुरू की गई। टीम को अभी तक RDX (आरडीएक्स) या किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। धमकी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मिनी सचिवालय भवन को तत्काल खाली करवा लिया और दोनों मुख्य द्वारों को बंद कर दिया। साथ ही मैन्युअल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जयपुर से विशेष बम स्क्वॉड टीम भी अलवर पहुंची और पूरी इमारत की गहन जांच शुरू की गई।

ADM सिटी बीना महावर ने बताया कि यह ईमेल रात 3 बजकर 42 मिनट पर आया था। मेल में लिखा गया कि अस्सलाम कलेक्टर, मिनी सचिवालय में RDX इंस्टॉल कर दिया है। मंगलवार 3 बजे तक उड़ा दिया जाएगा। हालांकि अब तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी है। इन सब के बीच अफसरों और आमजन में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:
अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर से बम स्क्वॉड टीम बुलाई गई