11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर ध्वज वाहन रैली का आयोजन 
Play video

VIDEO: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर ध्वज वाहन रैली का आयोजन 

मालाखेड़ा उपखंड मुख्यालय के फल सब्जी मंडी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर सर्व समाज की ओर से पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान के बैनर तले ध्वज व वाहन रैली का आयोजन किया गया।
Google source verification

मालाखेड़ा उपखंड मुख्यालय के फल सब्जी मंडी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर सर्व समाज की ओर से पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान के बैनर तले ध्वज व वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सैनी समाज सहित अन्य समाज के युवा शामिल हुए। पैदल चलने वाले नाचते गाते हुए शामिल हुए। वहीं बाइक रैली मे लोगों ने ध्वज लगाकर इसमें भाग लिया। रैली फल सब्जी मंडी से बिजली घर, मुख्य बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, जाट मोहल्ला, फकीर मोहल्ला, सुभाष चौक से आगे  होते हुए वापस फल सब्जी मंडी पहुंचे। यहां पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले के द्वारा जात-पांत, धर्म भेद, के खिलाफ चलाए गए कार्यों को याद किया। शिक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने की उनकी रणनीति को भी दोहराया गया। इस अवसर पर ज्योतिबा फुले संस्थान सहयोग से कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों को तथा मौके पर आए अन्य जन को प्रसाद वितरण किया गया।