11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: राजस्थान पुलिस दिवस पर परेड व रक्तदान शिविर का आयोजन 
Play video

VIDEO: राजस्थान पुलिस दिवस पर परेड व रक्तदान शिविर का आयोजन 

राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन किया।
Google source verification

राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन किया। परेड के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव नैन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
उन्हें उत्तम, अति-उत्तम और सर्वोत्तम सेवा चिह्न प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। एसपी संजीव नैन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसकर्मियों का समर्पण और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और आमजन उपस्थित रहे। समारोह के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को भी मजबूती मिली।