23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अम्बेडकर नगर
मोदी सरकार की तैयारी, मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को देगी बड़ा तोहफा
Play video

मोदी सरकार की तैयारी, मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को देगी बड़ा तोहफा

आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत मदरसों में भर्ती किये गए शिक्षकों की काफी दिनों से समस्या चल रही है...

Google source verification

अम्बेडकर नगर. पिछले कई सालों से प्रदेश में मदरसा आधुनिकीकरण के तौर पर मदरसों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का कार्यक्रम केंद्र सरकार चला रही है। इस योजना के तहत मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को न सिर्फ धार्मिक शिक्षा दिए जाने की योजना है, बल्कि इस योजना के अंतर्गत मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को अन्य ऐसे विषय जिससे नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें, की भी शिक्षा की व्यवस्था शुरू कराई है। साथ ही ऐसे मदरसों में कम्प्यूटर शिक्षा के लिए कंप्यूटर देने के अलावा आधुनिकीकरण के शिक्षकों की भर्ती भी की गई है, जिसका सारा खर्च केंद्र सरकार उठा रही है।

 

काफी दिनों से शिक्षकों की कमी

आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत मदरसों में भर्ती किये गए शिक्षकों की काफी दिनों से समस्या चल रही है। इन शिक्षकों की जो मुख्य समस्या है वह एक तो इनके वेतन के समय से न मिलने की है और दूसरी इन शिक्षकों को जो वेतन शुरुआगि दौर से दिय्या जा रहा है, उसमे कोई बढ़ोत्तरी नही की गई, जिसके कारण इन शिक्षकों का जीवन यापन कठिनाई के दौर से गुजर रहा है। अपनी इन्ही मांगों को लेकर मदरसा शिक्षक कई बार जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन भी कर चुके हैं और अब अम्बेडकर नगर में बड़े स्तर पर मदरसा शिक्षकों ने सम्मेलन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद डॉ हरिओम पांडेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा की टाण्डा विधायक श्रीमती संजू देवी को भी आमंत्रित किया।


मदरसा शिक्षकों ने अपनी समस्या से कराया अवगत

जिला मुख्यालय पर आयोजित मदरसा शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों ने पिछली प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहाकि प्रदेश में पिछली सरकार खुद को तो मुसलमानों की हितैषी बनती थी, लेकिन मदरसा शिक्षकों के हित में कोई काम नही किया, बल्कि जब जब इन शिक्षकों ने अपनी समस्या से प्रदेश सरकार को अवगत कराया तो उन्हें फटकार ही खानी पड़ी। मदरसा शिक्षकों ने बकाया वेतन और समस्याओं को लेकर एक में भाजपा सांसद हरिओम पाण्डेय और टाण्डा से भाजपा विधायक की मौजूदगी में मदरसा शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और सरकार से उनके निराकरण की मांग की।


सांसद ने मदद का दिया भरोसा

भाजपा सांसद और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की स्थायी समिति की सदस्य भाजपा सांसद हरिओम पाण्डेय ने मदरसा शिक्षिकों को आश्वासन दिया कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार मदरसों का आधुनिकीकरण करने और मदरसा शिक्षिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कृत संकल्प है और आने वाले बजट में केंद्र सरकार मदरसों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। भाजपा सांसद के आश्वासन से शिक्षकों में खुशी की लहर साफ दिखाई पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश