
अंबिकापुर. शहर के गांधी चौक के पास सोमवार की शाम 6.30 बजे घड़ी चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 13 सी-0451 अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर की ऊंचाई करीब 4 फिट है। हादसे में कार में बैठी महिला को चोटें आईं हैं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान वहां मौजूद ट्रैफिक व पुलिस जवानों ने आवागमन दुरुस्त कराया। कार घंटेभर से अधिक समय तक उसी हालत में रही। कार चालक का नाम रमेश कुमार बताया जा रहा है। कार चालक व घायल महिला कहां के रहने वाले हैं, इसका पता नहीं चल सका है।