8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
Video: हथेली पर जान: ओवरफ्लो रपटा से महान नदी पार कर रहे सैकड़ों लोग, रोकने वाले भी दे रहे साथ
Play video

Video: हथेली पर जान: ओवरफ्लो रपटा से महान नदी पार कर रहे सैकड़ों लोग, रोकने वाले भी दे रहे साथ

Life on palm: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित महान नदी पर 3 साल पहले ढहा पुल अब तक नहीं बना पाई सरकार, रपटा से हो रहा आवागमन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Aug 2020, 3:27 PM IST

अंबिकापुर. अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित महान नदी पर बना पुल 3 साल पहले आई भारी बारिश में बह गया था। पुल ढहने के बाद जो तस्वीरें सामने आईं वे भ्रष्टाचार की कहानी खुद कह रहे थे। करीब 6 महीने तक इस मार्ग से आवागमन बंद हो गया। इसके बाद आवागमन बहाल करने पुल की जगह बगल में रपटा का निर्माण किया गया। हर साल बारिश के सीजन में रपटा ओवरफ्लो हो जाता है।

रपटा के ऊपर से महान नदी का पानी बहने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसके बावजूद सैकड़ों वाहन चालक हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर इस पर से वाहन पार कर रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही एक बाइक सवार रपटा पार करते समय पानी के बहाव से महान नदी में गिर गया था, बाइक तो बह गई लेकिन बमुश्किल उसकी जान बच पाई थी।

पिछले 3 सालों में भी कई भारी कोल वाहन से लेकर कार व बाइक सवार तक इसमें गिर चुके हैं लेकिन न तो प्रशासन व लोगों ने सबक लिया। आज की तस्वीर भी कुछ यही कहानी कह रही है, लोग जान जोखिम में डालकर ओवरफ्लो रपटा पार कर रहे हैं।

यहां से हर दिन कोल वाहन, कार, बोलेरो, स्कॉर्पियो, बाइक सवार पार हो रहे हैं। यही नहीं, पुलिस के वाहन भी इसमें उतारे जा रहे हैं। लोगों की लापरवाही को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासन-पुलिस को भी किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़