
अंबिकापुर. जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के बाहर खड़े 2 पुलिस कर्मियों के साथ रविवार की शाम एक युवक का विवाद हो गया। इस पर पुलिसकर्मियों ने हाथ व जूतों से उसकी पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान पूर्व पार्षद बीच-बचाव करने पहुंचे तो पुलिस जवानों ने उन्हें भी पीटा। इसके बाद पूरा मामला कोतवाली पहुंच गया। पूर्व पार्षद ने थाने में पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पिटाई का वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।