18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर
रिहर्सल परेड में जवानों, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने किया लेफ्ट-राइट-लेफ्ट-राइट
Play video

रिहर्सल परेड में जवानों, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने किया लेफ्ट-राइट-लेफ्ट-राइट

स्वतंत्रता दिवस को अपना प्रदर्शन शानदार रखने किया गया रिहर्सल

Google source verification

अंबिकापुर. स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए सीआरपीएफ, पुलिस, होम गार्ड के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड व छात्र-छात्राएं हर दिन परेड की रिहर्सल कर रहे हैं। परेड बेहतरीन हो इसके लिए सभी ने देशभक्ति के जज्बे के साथ इसका प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। सुबह 9 बजे वे राजीव गांधी पीजी कॉलेज के प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 9.10 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9.20 बजे हर्ष फायर, 9.30 बजे मार्च पास्ट करेंगे। 9.40 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़