25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
गणेश प्रतिमा के विसर्जन में युवकों ने किया ऐसा डांस कि बिना देख आप भी नहीं रह पाएंगे- देखें Video
Play video

गणेश प्रतिमा के विसर्जन में युवकों ने किया ऐसा डांस कि बिना देख आप भी नहीं रह पाएंगे- देखें Video

शहर में विभिन्न समितियों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमाओं का एक साथ डीजे की धुन पर हुआ विसर्जन कार्यक्रम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Sep 2018, 4:16 PM IST

अंबिकापुर. बाल गंगाधर तिलक गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार की शाम गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से गाजे-बाजे व डीजे की धुन के बीच सामूहिक विसर्जन किया गया। इस दौरान शहरवासियों में काफी उत्साह देखा गया। शहर में निकली विसर्जन यात्रा के दौरान युवाओं ने गजब का डांस किया। इसे सभी देखते ही रह गए। वहीं घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भी विसर्जन लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर शंकर घाट, मेरिन ड्राइव सहित शहर के अन्य तालाबों में किया गया।

बाल गंगाधर तिलक गणेश उत्सव समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रतिमा व झांकी के प्रदर्शन पर प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए व बाल श्रेणी पर 5100 रुपए दिए जाने की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद कमलभान सिंह, अनिल सिंह मेजर, अजय अग्रवाल, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, डीएफओ प्रियंका पाण्डेय, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, मंजूषा भगत, हरमिंदर सिंह टिन्नी, श्वेता गुप्ता, अल्पना मिश्रा, राजीव अग्रवाल, आकाश गुप्ता सहित अन्य शहरवासी उपस्थित थे।