
नई दिल्ली : चीन में हुई एक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना चीन के जियानशु शहर की है।
दरअसल एक व्यक्ति ने इस तरह से अपनी कार मोड़ी की चलती कार से 10 महीने का बच्चा गिर गया। हैरानी की बात यह
है कि कार चला रहे पिता को ध्यान ही नहीं रहा कि बच्चा पीछे है कि नहीं। कार से बच्चा गिरने के बाद वहां से गिर रहे
लोग बच्चे को उठा लेते हैं। कुछ दूरी पर जाकर उनहें अपने बच्चा का ध्यान आता है तो वह पीछे लौटते हैं। बच्चे को
अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन बच्चे को अस्पताल की निगरानी में रखा गया है।