6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच
दबंगों ने बीच सड़क पर मचाया कोहराम, ट्रैक्टर चालक को मार मार कर किया लहूलुहान
Play video

दबंगों ने बीच सड़क पर मचाया कोहराम, ट्रैक्टर चालक को मार मार कर किया लहूलुहान

दबंगों ने बीच सड़क पर मचाया कोहराम, ट्रैक्टर चालक को मार मार कर किया लहूलुहान

Google source verification

बहराइच. जिले में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। जिस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ ट्रोल हो रही हैं। घटना थाना फखरपुर क्षेत्र की है। जहां के रहने वाले 3 दबंग एक ट्रैक्टर चालक को सरे बाजार कपड़े फाड़कर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। नजारा माब लिंचिंग की तर्ज पर दिखाई दे रहा है ,जिसमें इलाके के दबंग बारी-बारी से अपनी ताकत का नमूना एक ट्रक्टर चालक पर आजमाते साफ नजर आ रहे हैं।

आलम ये है कि तमाशा देखने वाली भीड़ भी दबंगों की हैवानियत का तमाशा देख सहमी नजर आ रही है। इस घटना की वीडियो इलाके के किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल साईट पर शेयर किया है, ताकि पुलिस की सख्त कार्रवाई हो सके।वहीं इलाके के थानेदार ने इस संगीन घटना में आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय थाने के रजिस्टर में महज एनसीआर लिख अपनी जिम्मेदारी की अदायगी कर डाली।

घटना थाना फखरपुर क्षेत्र के भिलौराबासु क्षेत्र का है, जहां पर रास्ते से गुजर रहे एक ट्रक्टर चालक का ट्रक्टर अचानक दबंगों की गाड़ी से हल्की सी टकरा गयी,जिस घटना से दबंगों का गुस्सा ट्रैक्टर चालक के ऊपर फूट पड़ा,और दबंगों ने एक जुट होकर अपना सारा गुस्सा ट्रैक्टर चालक के ऊपर सरे बाजार तमाशबीनों के बीच जमकर पिटायी कर उतार डाला। इस संगीन घटना में एक और गंभीर बात प्रकाश में ये आई है कि इलाके के थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने दबंगों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय, सरे बाजार मार खा रहे ट्रैक्टर चालक को बचाने की जुर्रत करने वालों को ही थानेदार ने मुलजिम बनाने का काम कर डाला।