5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
यहां टोल प्लाजा के 42 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, यात्रियों के लिए टोल हुआ फ्री
Play video

यहां टोल प्लाजा के 42 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, यात्रियों के लिए टोल हुआ फ्री

टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर हुए अचानक कोरोना (Coronavirus) विस्फोट ने टोल से निकलने वाले लोगों को सकते में डाल दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 8 Jul 2020, 10:12 PM IST

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus in UP) संक्रमण के मामलों के बीच बाराबंकी (Barabanki) जनपद के अहमदपुर टोल प्लाजा (Toll Plaza) में 42 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया है। राजधानी लखनऊ के साथ एक दर्जन से अधिक जनपदों और बिहार-नेपाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-28 पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में टोल प्लाजा पर हुए अचानक कोरोना विस्फोट ने टोल से निकलने वाले लोगों को सकते में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें- विकास के गैंग का सफाया जारी, करीबियों के बाद अब दुबे की बारी, कटा उसका दाहिना हाथ भी

यात्रियों के लिए टोल हुआ फ्री-

कोरोना संक्रमितों के मिलने से जिला प्रशासन ने अब टोल को यात्रियों के लिए फ्री करवा दिया है। जिससे टोल प्लाजा प्रशासन को रोजाना लाखों रुपए का नुकसान भी हो रहा है। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने से जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा को सील कर गुजरने वाले वाहनों को 48 घंटों के लिए टोल फ्री कर दिया है और टोल प्लाजा परिसर के साथ मशीनों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कोरोना विस्फोट के चलते अहमदपुर टोल प्लाजा के पास के गांवों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- PCS अधिकारी सुसाइड मामले में गर्माई राजनीति, छह के खिलाफ केस दर्ज, अखिलेश ने कहा यह

टोल का होगा लाखों का नुक्सान-

अहमदपुर टोल प्लाजा के कर्मचारी राकेश सिंह ने बताया कि अहमदपुर टोल प्लाजा पर काम करने वाले 42 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें प्रशासन द्वारा चंद्रा हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। टोल प्लाजा को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। वाहनों से कोई भी टोल 48 घंटे तक नहीं वसूला जाएगा और पूरे टोल प्लाजा को सैनिटाइज किया जाएगा। जिसकी वजह से रोजाना टोल पर 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। अब इस नुकसान को लेकर उच्चाधिकारी आगे का निर्णय लेंगे।