
बरेली। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में बीबीएल स्कूल की अर्पिता सक्सेना ने जिला टॉप किया है। अर्पिता ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सबसे ज्यादा अंक पाने का गौरव हासिल किया है। बीबीएल के ही अगम रायजादा दूसरे और सुरभि चौहान तीसरे स्थान पर रही।
सीए बनना चाहती है अर्पिता
जिला टॉप करने वाली अर्पिता ने पत्रिका से बात करते हुए बताया कि वो सीए बनना चाहती है और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता पिता और बड़ी बहन को दिया है। अर्पिता का कहना है कि उन्होंने घण्टों के हिसाब से पढ़ाई नहीं की बल्कि उन्हें जब भी मौका मिलता था तो वो पढ़ लेती थीं। अर्पिता को पढ़ाई के अलावा स्पोर्ट्स और आर्ट का भी शौक है। स्पोर्ट्स में उन्हें बैडमिंटन पसंद है।
किस विषय मे कितने अंक
अर्पिता को अंग्रेजी में 97, हिंदी 97, गणित में 99, विज्ञान में 99, सोशल साइंस में 98 और आईटी में 100 अंक मिले हैं।