8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. 20 मिनट की बारिश के बाद नाली का पानी आया सड़क पर
Play video

Watch video.. 20 मिनट की बारिश के बाद नाली का पानी आया सड़क पर

भिलाई क्षेत्र में मंगलवार को करीब 20 मिनट बारिश हुई। इस दौरान वैशाली नगर के सरकारी अस्पताल, वार्ड-31 आदर्श नगर में सड़क पर नाली की गंदगी पसर गई। नाली जाम होने की वजह से गंदगी सड़क पर आ गई। इसकी शिकायत सुपरवाइजर से भी की गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 16 Jul 2024, 10:28 PM IST

नोडल अधिकारी की किसी को जानकारी नहीं थी। इस वजह से लोगों ने सुपरवाइजर को फोन करके इसके संबंध में बताया। तब जाकर सफाई कर्मियों को बुलाया गया। नाली का पूरा कचरा सड़क पर आ गया था, जिसे सफाई कर्मियों ने झाड़ू से हटाया। इसके बाद सड़क में एकत्र पानी की निकासी के लिए रास्ता बनाया गया। करीब 2 घंटे तक सड़़क में नाली का पानी खड़ा रहा।

हर वार्ड में है नोडल

यह हालात तब है जब हर वार्ड में निगम आयुक्त ने एक-एक नोडल तैनात किए है। उनकी जिम्मेदारी है कि वार्ड में घर-घर कचरा कलेक्शन और नालियों की सफाई नियमित हो रही है या नहीं। इस पर नजर रखना है। इसके बाद भी हालात इतने बदहाल हो चुके हैं।

हर दिन हो नालियों की सफाई

आप पार्टी के जसप्रीत सिंह ने नगर निगम, भिलाई के आयुक्त से मांग किया है कि हर दिन नालियों की सफाई करवाई जाए। इससे नाली जाम नहीं होती और बारिश में कचरा सड़क पर नहीं आएगा। हर माह निगम सफाई पर करीब 3 करोड़ खर्च कर रही है। लोगों को इसका लाभ भी नजर आना चाहिए।