7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना
Play video

Watch video.. धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान मौजूद अव्यवस्था के खिलाफ भिलाई-3 सिरसा चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई-चरोदा ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी, दुर्ग, ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीति से किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। किसानों से एक कट्टे में 40 किलोग्राम व बारदाना 650 ग्राम कुल 40 किलो 650 ग्राम खरीदी करना चाहिए। वहीं कहीं-कहीं सोसाइटी में 41 किलोग्राम व 40 किलो 900 ग्राम की खरीदी की जा रही है, साथ ही साथ सुखद धान के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लिया जा रहा हैं। सोसाइटियों से धान का उठाव नहीं होने के कारण वहां धान रखने को लेकर परेशानी हो रही है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम होने के चलते छोटे किसान धान बेचने से लगातार वंचित हो रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 10 Dec 2024, 5:34 PM IST

महापौर निर्मल कोसरे ने धरना के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा BJP ने 3,100 में धान खरीदी का वादा किया था, वहीं 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद आज तक एक भी किसान Farmer को 3,100 क्विंटल के भाव से राशि नहीं मिली है। केवल समर्थन मूल्य 2,310 के दर से ही भुगतान हो पाया है। सुखद धान की भरपाई कांग्रेस सरकार Congress Government में राज्य शासन वहन करती थीं। वर्तमान सरकार सुखद धान की भरपाई आम किसानों से कर रही है। धरने पर मौजूद अन्य नेताओं ने भी राज्य सरकार को किसान के नाम पर कोसा।

बारदाना का वजन 540

उन्होंने कहा कि बारदाना का वजन सरकार ने 650 ग्राम तय किया गया है। वहीं वास्तविक स्तर पर बारदाने का वजन करने पर 540 ग्राम पाया गया। अधिकांश किसान धान कटाई के बाद धान बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई किसान तो सुबह से ही टोकन लेने के लिए सोसाइटियों के चक्कर काट कर खाली हाथ लौट रहे हैं।

किसानों के साथ कांग्रेस करेगी जन आंदोलन

उन्होंने कहा कि राज्य शासन व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी इसको लेकर किसानों के साथ जन आंदोलन करेगी। धरना के बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। धरने में सुजीत बघेल, मनोज मढरिया, कुमुद मढरिया, दुलारी वर्मा, प्रेमलता मढरिया, कलिंद्री नायक, राजेश्वरी पटेल, सीमा तिवारी, दुकलहीन, देवकुमारी भल्लावी, पार्षद संतोष तिवारी, मोहन साहू, ईश्वर साहू, एस वेंकट रमना, एम जानी, डे साहब वर्मा, मनीष वर्मा, टेनेद्र ठाकरे, भूपेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, विनोद निषाद, विनोद प्रसाद, बीएन राजू, टीपेश साहू, मोहम्मद जुनैद, गिरजा शंकर बंछोर, नरेंद्र गुड्डू वर्मा, डॉ नौशाद सिद्दीकी, इंद्रजीत यादव, पप्पू चंद्राकर, मोहम्मद आमिर, युवराज कश्यप मौजूद थे। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-elections-for-representative-union-in-railways-after-11-years-19199471