8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. निगम की पहल, प्लास्टिक मुक्त भिलाई का शुरू किया अभियान
Play video

Watch video.. निगम की पहल, प्लास्टिक मुक्त भिलाई का शुरू किया अभियान

भिलाई शहर को प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने व्यावसायिक क्षेत्रों में नागरिकों के व्यवहार में परिवर्तन के लिए कपड़े के थैले का वितरण किया इस तरह से लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। इसके पहले शहर के दुकानों पर बिकने वाले पॉलीथीन के खिलाफ भी निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। निगम इस मामले में जिस तरह से अभियान शुरू किया है। वैसे ही टाउनशिप में पहल की जाती है, तो परिणाम देखने को मिलेगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 9 Feb 2025, 9:40 PM IST

नगर निगम, भिलाई ने शहर को प्लास्टिक मुक्त Plastic Free Bhilai बनाने के लिए अभियान छेड़ा है। इसके लिए नगर निगम, भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पहल किया है। मार्केट में इसको लेकर रैली निकाली गई। लोगों और व्यापारियों को इसके लिए जागरूक किया गया। निगम के कर्मचारी व अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम 5 बजे श्री राम चौक खुर्सीपार, Shri Ram Chowk Khursipar वार्ड 45 बालाजी नगर साप्ताहिक बाजार से इसकी शुरुआत किए। इस मौके पर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

प्लास्टिक की जगह करें कपड़े के थैले का इस्तेमाल

नागरिकों को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए कहा गया। मार्केट में निकली रैली took out a rally में मौजूद निगम कर्मचारियों ने लोगों से अपील किया कि प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े की थैली का इस्तेमाल करें।

दुकानों में कर चुके हैं कार्रवाई

नगर निगम, भिलाई की टीम इसके पहले पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने के लिए दुकानदारों को समझाइश दे चुकी हैं। वहीं कुछ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-khursipar-corporation-is-doing-sewer-line-work-without-laying-new-pipes-19372289