25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
केदारनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, भिलाई के युवक की मौत, मृतक के पिता का बयान, VIDEO
Play video

केदारनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, भिलाई के युवक की मौत, मृतक के पिता का बयान, VIDEO

CG News: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे भिलाई रुआबांधा के शैलेष कुमार यादव उर्फ मयंक 24 साल के हादसे में मृत्यु हो गई है। शैलेष अपने चार अन्य साथियों के साथ केदारनाथ यात्रा पर जा रहा था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 31 May 2025, 6:17 PM IST

CG News: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे भिलाई रुआबांधा के शैलेष कुमार यादव उर्फ मयंक 24 साल के हादसे में मृत्यु हो गई है। शैलेष अपने चार अन्य साथियों के साथ केदारनाथ यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान कागड़ागाड़ नामक जगह पर उनके वाहन के ऊपर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। इससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शैलेष वाहन चालक के पीछे बैठा था।

घटना से शैलेष को भी गंभीर चोटें आई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने सभी को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया था। बताया जा रहा है कि कल शाम शैलेष की इलाज के दौरान मौत हो गई। शैलेष के शव को भिलाई लाया जा रहा है। कल शव पहुंचने की संभावना है। शैलेष शादी ब्याह के कार्यक्रमों में डेकोरेशन का काम करता था। सभी घायल उसके आसपास के दोस्त हैं।

सभी 26 को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली में वाहन किराए पर लेकर यात्रा के लिए निकले थे। घायलों में 2 का ऋषिकेश एम्स और 2 को रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में लक्ष्मण सिंह 24 साल, ओंकार सिंह राजपूत 24 साल, दीपेश यादव 19 साल और चित्रांश साहू शामिल है।