8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. मिनटों की बारिश ने खोला भिलाई के 3 करोड़ की सफाई का पोल
Play video

Watch video.. मिनटों की बारिश ने खोला भिलाई के 3 करोड़ की सफाई का पोल

नगर निगम, भिलाई हर साल साफई के नाम पर 36 करो़ड़ से अधिक खर्च कर रहे हैं। बारिश के पानी की निकासी पूरी तरह से ठप हो गई। नाली की गंदगी सड़कों पर आ जाने से आसपास क्षेत्र में बदबू फैल गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 21 Jul 2024, 9:27 PM IST

नगर निगम, भिलाई क्षेत्र में रविवार को दोपहर में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश ने नगर निगम के सफाई की पोल खोल दी। इस दौरान सुपेला चौक से गदा चौक जाने वाले रास्ते में पानी एकत्र हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे हुए सुपेला चर्च, मेडिकल स्टोर के Rain water on the roads सड़क में नाली का पानी एकत्र हो गया। एनएच और सर्विस रोड पानी से एक बराबर हो गया। वहीं स्मृति नगर मार्केट में भी पानी सड़कों पर आ गया। निगम ने हर वार्ड में नोडल तय किया है, उनका काम सफाई पर नजर रखना, आयुक्त को हर दिन रिपोर्ट देना है। रविवार को वे रिपोर्ट दिए कि पानी किस तरह से नालियों से सड़कों तक भर आया है।

नाली का पानी एकत्र हुआ सड़़कों पर

स्मृति नगर मार्केट क्षेत्र में सड़क पर नाली की गंदगी आ गई। इसके बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। बारिश बंद होने के बाद भी राहगीरों को सड़क में भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। नगर निगम ने नालियों की सफाई व घर-घर कचरा एकत्र करने के काम पर निगरानी रखने नोडल अधिकारी तय किया है। इसके बाद भी नालियों की सफाई क्यों नहीं हो रही है। यह सवाल खड़ा हो रहा है।

यह है जिम्मेदार

जोन 1 नेहरू नगर से अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, जोन आयुक्त येशा लहरे, वार्ड 1 श्वेता महिश्वर, वार्ड 2 श्वेता वर्मा, वार्ड 3 पुरूषोत्तम सिन्हा, वार्ड 4 आलोक पसीने, वार्ड 5 अखिलेश चंद्राकर, वार्ड 6 बृजेश श्रीवास्तव, वार्ड 7 अर्पित बंजारे, वार्ड 8 मलखान सिंह सोरी, वार्ड 9 शशांक शेखर, वार्ड 10 चुण्डमणी यादव, वार्ड 11 संजीव तिवारी, वार्ड 12 संतोष हरमुख, वार्ड 13 विरेन्द्र शर्मा, वार्ड 17 राजेश गुप्ता, वार्ड 18 नंद कुमार सिन्हा नजर रखेंगे। https://www.patrika.com/bhilai-news/collector-maam-please-give-safe-route-to-children-going-to-school-watch-video-collector-maam-please-give-safe-route-to-children-going-to-school-18853779