22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. बीजापुर ब्लास्ट में शहीद जवानों को भिलाई में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / Videos / Watch video.. बीजापुर ब्लास्ट में शहीद जवानों को भिलाई में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Watch video.. बीजापुर ब्लास्ट में शहीद जवानों को भिलाई में भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को सुपेला के घड़ी चौक पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित हो श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक वैशाली नगर, रिकेश सेन और जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने कैंडल जलाकर शहीद वीर जवानों का स्मरण कर नक्सलियों के कायराना हमले की निंदा की। इस मौके पर दीपक भोंडेकर, तरूण सिंह, शंकर लाल देवांगन, खिलावन साहू, अरविंद जैन, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, विजय जायसवाल, पार्षद चंदेश्वरी बांधे, मोतीलाल श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, विजय वर्मा, विनय सेन, अवतार सिंह, विवेक सेन, सतबीर सिंह भी मौजूद थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 7 Jan 2025, 4:10 PM IST

वैशाली नगर के विधायक Vaishali Nagar MLA रिकेश सेन ने कहा कि ज्वाइंट ऑपरेशन पूरा कर जवान वापस लौट रहे थे तभी दोपहर करीब सवा 2 बजे बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। विस्फोट में हमारे 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए हैं। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यहां शांति बहाल होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शशी भगत मौजूद थे।

शहीद होने वालों में यह है शामिल

कल बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में बुधराम कोरसा पिता पाण्डू कोरसा डीआरजी, सोमड़ू वेट्टी पिता सन्नू वेट्टी बस्तर फाईटर्स, सुदर्शन वेट्टी पिता आशाराम बस्तर फाइटर्स, सुबरनाथ यादव पिता श्रीधर यादव बस्तर फाइटर्स, हरीश कोर्राम पिता गोन्डू बस्तर फाइटर्स, डूम्मा मरकाम पिता आयतु मरकाम डीआरजी, पण्डरू राम पोयाय पिता स्व. जोगा पोयाम डीआरजी, बामन सोढ़ी पिता स्व. हड़मा सोढ़ी डीआरजी सहित 8 जवान Martyr Jawan और वाहन चालक सिविलियन तुलेश्वर राना शहीद हो गए हैं।https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-5-new-patients-of-diarrhea-found-in-puraina-meeting-held-to-create-awareness-19280124