6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल
हवन कुंड की अग्नि से अचानक प्रकट हो गए भगवान श्रीगणेश! यहां देखें वीडियो…
Play video

हवन कुंड की अग्नि से अचानक प्रकट हो गए भगवान श्रीगणेश! यहां देखें वीडियो…

श्री गणेश उत्सव के दौरान चमत्कार...

Google source verification

भोपाल। वैसे तो आपने कई बार भगवान के कई चमत्कारों के बारे में सुना होगा। लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी में श्री गणेश उत्सव के दौरान एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला। जिसके चलते हर कोई अचंभित रह गया। और देखते ही देखते यहां भक्तों की भीड़ जुट गई।
आपने पहले भी सुना या देखा होगा कि विभिन्न देवों की मूर्तियां अचानक किसी दिन दूध पीने लगती हैं। लेकिन इस बार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजब बात सामने आई, जिसके चलते शहर के पीपल चौक क्षेत्र में लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई।

दरअसल जानकारी के अनुसार भोपाल के पीपल चौक स्थित भोपाल के राजा की झांकी में बुधवार को हवन के दौरान कुंड में अग्नि के रूप में भगवान गणेश का स्वरूप देखने को मिला। जिसके बाद यहां भक्तों की भीड़ का तांता शुरू हो गया। इस दौरान हवन कुंड की अग्नि में भक्तों को साक्षात भगवान श्री गणेश के दर्शन हुए। अग्नि में प्रज्वलित अग्नि ने इस समय अपना स्वरूप पूरी तरह से श्रीगणेश का ले लिया था। जिसके बाद भक्तों ने यहां जमकर श्रीगणेश के जयकारे लगाए।