
भोपाल। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर वार तेज हो गया है। नेताओं को लेकर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आए। यहां उन्होंने रोड शो कर युवाओं के साथ संवाद किया। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो को मजाकिया अंदाज में बनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मंच से राहुल ने एकता की बात कहते हुए कहा था कि कांग्रेस में सभी नेता एक हैं। उन्होंने कहा चुनाव तक सभी साथ रहेंगे। वीडियो में चुनाव तक साथ रहने वाली बात पर जोर दिया है। यह बात लगातार दोहराई गई है। फिर बताया गया है कि चुनाव के बाद क्या स्थिति होगी। नेता गुत्थम-गुत्था हैं। यह फिल्म हेराफेरी का दृश्य है। पात्रों के चेहरों के स्थान पर राहुल गांधी, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे लगाए गए हैं।
बाहुबली और सिंघम भी बना चुके हैं नेताओं को
कुछ दिनों पहले एक और वीडियो सामने आया था जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहुबली दिखाया गया था। उसके जवाब में एक प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का वीडियो सामने आया था। यह सिंघम फिल्म से प्रेरित है। इस वीडियो में कमलनाथ सिंघम तो जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा व अन्य नेताओं को पुलिस टीम का सदस्य दिखाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हॉलीवुड के किरदार ‘हल्कÓ के रूप में दिखाया गया था। हालांकि दोनों पार्टियों के नेता इन वीडियो से किनारा कर रहे हैं।