27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजापुर
Bijapur Naxal Encounter: नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से हो रही बमबारी, सामने आया VIDEO, देखें
Play video

Bijapur Naxal Encounter: नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से हो रही बमबारी, सामने आया VIDEO, देखें

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज 4थें दिन भी जारी है। घने जंगलों के बीच सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने में लगे हुए हैं।
Google source verification

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज 4थें दिन भी जारी है। घने जंगलों के बीच सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने में लगे हुए हैं। लगातार 4 दिन से चल रही इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं।

वहीं आज सुरक्षा बलों के जवान हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा करने में लगे हैं। इस बमबारी का वीडियो भी सामने आया है। जवानों ने हिड़मा समेत बड़े कैडर के माओवादी संगठन के लीडरों को घेरा गया था। हालांकि वे किसी तरह भाग निकले, लेकिन अब भी STF के जवान लगातार उन्हें ढूंढने और सभी नक्सलियो का खात्मा करने में लगे हुए हैं। फिलहाल लगातार दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है।