23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
CG News: माँ शारदा मंदिर की छत पर मन्नती शेर नाच का विवाद, तीन युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो
Play video

CG News: माँ शारदा मंदिर की छत पर मन्नती शेर नाच का विवाद, तीन युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

CG News: हिंदू संगठनों ने इसे हिंदू देवी का अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की साजिश बताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Google source verification

CG News: बिलासपुर में मोहर्रम से पहले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक लेकर शहर में सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन कुछ कट्टरपंथियों की हरकतों ने माहौल को बिगाड़ दिया। शनिवार को तारबाहर स्थित माँ शारदा मंदिर की छत पर तीन युवक मन्नती शेर नाच के बहाने चढ़ गए और नाचने लगे। इस आपत्तिजनक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।