बिलासपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों का नाम लेते हुए मतदाताओं से इन्हें जिताने की अपील की। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए पुराने दिनों की याद करा कर की, जब भाजपा छोटी पार्टी थी और संसाधन भी कम थे लेकिन इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में कभी भी निराशा नहीं दिखती थी। मोदी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में जनता भाजपा को बार-बार सेवा का अवसर दे रही है। इसकी बड़ी वजह है सरकार और जनता के बीच तालमेल। बिलासपुर, कोरबा आदि सभी क्षेत्र छत्तीसगढ़ के धान कटोरा कहा जाता है। यहां सपनों की इमारत है, यहां के ऊर्जावान जवान इस काले सोने के द्वारा छत्तीसगढ़ से पूरे देश को रोशनी दे रहे हैं। यह कमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ संत परंपरा की भूमि है। यह गुरु घासीदास की भूमि है। संत कबीर का संदेश की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से लेकर गुजरात तक कबीर पंथ सशक्त भूमिका है और इसका सौभाग्य उन्हें भी मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत की।