3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड
सुशांत सिंह मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती के चेहरे पर मुस्कान, सामने आया वीडियो
Play video

सुशांत सिंह मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती के चेहरे पर मुस्कान, सामने आया वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। जिसके बाद उनका लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 24 Mar 2025, 9:45 PM IST

Rhea Chakraborty Latest Video: सुशांत सिंह राजपूत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से क्लीन चिट मिलने के बाद, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन किए।

वह अपने भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता के साथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। सामने आए वीडियो में रिया सिंपल सूट-सलवार में नजर आईं। मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी दिए। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी दिखा।

बता दें सीबीआई के सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने और क्लीन चिट देने के एक दिन बाद रिया मंदिर पहुंचीं।

शुक्रवार को अदालत में पेश किए गए एक आवेदन में सीबीआई ने दो एफआईआर में नामित सभी व्यक्तियों को क्लीन चिट देते हुए मामले को बंद करने का अनुरोध किया। इसमें रिया, उनके माता-पिता उनके भाई का नाम शामिल है। एजेंसी ने कहा कि इनमें से किसी भी व्यक्ति के पास सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने से जोड़ने वाला कोई सबूत नहीं था।

केस के बंद होने के बारे में रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान में कहा, “सीबीआई ने लगभग 4 साल बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। हम सीबीआई के आभारी हैं कि उन्होंने मामले के हर पहलू की गहन जांच की और केस को बंद कर दिया। मीडिया में जितनी झूठी बातें फैलाई गईं, वह पूरी तरह से अनुचित थीं। महामारी के कारण देश में हर कोई टीवी और सोशल मीडिया से चिपका हुआ था। निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया। मुझे उम्मीद है कि ऐसा किसी भी मामले में नहीं दोहराया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं मीडिया से विनती करता हूं कि वे अपने किए पर विचार करें। रिया चक्रवर्ती को दर्द से गुजरना पड़ा और बिना किसी गलती के 27 दिनों तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा, जब तक कि जस्टिस सारंग वी. कोतवाल ने उन्हें जमानत पर रिहा नहीं कर दिया। मैं उन्हें और उनके परिवार को सलाम करता हूं कि उन्होंने चुप रहकर अमानवीय व्यवहार सहा।”

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty ने दिया दिया बेटी को जन्म, खुशी से गदगद होकर IPL का पहला मैच छोड़ पत्नी के पास पहुंचे KL Rahul

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन